- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तालकटोरा स्टेडियम में सामंत ने लिया...
New Delhi News: तालकटोरा स्टेडियम में सामंत ने लिया 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

- तालकटोरा स्टेडियम को दिया गया है छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य नगरी का नाम
- 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन की तैयारियों का जायजा
New Delhi News. मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के आयोजन स्थल तालकटोरा स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। साहित्य सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर इस स्थान को छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य नगरी रखा गया है। यह साहित्य सम्मेलन 21 से 23 फरवरी, 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मराठी भाषा मंत्री सामंत ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान साहित्य सम्मेलन के संयोजक एवं सरहद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय नाहर, समन्वयक डॉ. शैलेश पगारिया एवं उनकी टीम उपस्थित थी। आयोजन स्थल के सभी द्वारों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर होगा। आयोजन स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का नाम दिया गया है। इसके अलावा महान बाजीराव पेशवा, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यशवंतराव चव्हाण के नाम पर भी प्रवेश द्वार तैयार किए जा रहे हैं। संजय नाहर ने इस निरीक्षण के दौरान सामंत को बताया कि आयोजन स्थल पर लगभग 4000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
19 को पुणे से चलेगी विशेष ट्रेन
नाहर ने सामंत को बताया कि 19 फ़रवरी को पुणे से दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन में साहित्यिक संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
Created On :   12 Feb 2025 8:46 PM IST