Mumbai News: हर घंटे दर्ज हो रही साइबर ठगी की औसतन 62 शिकायतें, पुलिस ने बचाए 241 करोड़ रुपए

हर घंटे दर्ज हो रही साइबर ठगी की औसतन 62 शिकायतें, पुलिस ने बचाए 241 करोड़ रुपए
  • साइबर हेल्पलाइन 1930 पर इस सप्ताह शिकायतों की संख्या एक लाख के पार
  • पुलिस ने बचाए 241 करोड़ रुपए

Mumbai News. मुंबई समेत प्रदेश में साइबर ठगी की वारदातें बढ़ी हैं। हर घंटे औसतन 62 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। इस दर से 24 घंटे में लगभग 1500 साइबर ठगी की शिकायतें महाराष्ट्र साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 के जरिए दर्ज हो रही हैं। और इस सप्ताह शिकायतें एक लाख के पार हो गई हैं। इसके लिए पुलिस स्टेशन में चौबीस घंटे पुलिस का विशेष साइबर सेल तैनात है। इसका परिणाम भी सामने आया है। पुलिस को गोल्डन टाइम में मिली साइबर ठगी की शिकायत के बाद 241 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम साइबर ठगी से बचाई जा सकी है।

मुंबई पुलिस की साइबर सेल 17 मई 2022 से हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि शहर के लोगों को ऑनलाइन जालसाजों का शिकार होने से बचाने के लिए साइबर सेल 24 घंटे काम कर रहा है। वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई पुलिस उन्नत तकनीक तथा उपकरणों की मदद से इन अपराधों में शामिल लोगों से निपट रही है। अधिकारी ने बताया कि हमारे पास एक मजबूत टीम भी है जो साइबर अपराधों से निपटने के लिए बैंक, वित्तीय संस्थानों, भारतीय रिजर्व बैंक और विभिन्न राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों समेत सभी हितधारकों के साथ समन्वय करती है। साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवाडे ने बताया कि शनिवार तक यह आंकड़ा 1,01,069 था। समय पर कार्रवाई के कारण 241,42,11,827 रुपए डूबने से बचा लिए गए।

Created On :   13 April 2025 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story