- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राष्ट्रपति - उपराष्ट्रपति -...
Mumbai News: राष्ट्रपति - उपराष्ट्रपति - प्रधानमंत्री और सीएम ने किया बाबासाहब अंबेडकर को याद

- संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
- राष्ट्रपति - उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बाबासाहब अंबेडकर को याद किया
- आंबेडकर के विचारों से ही मुंबई सहित संयुक्त महाराष्ट्र का निर्माण संभव हुआ- मुख्यमंत्री
Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र की ही है। यह दृढ़ता से कहने वाले भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर थे। मुंबई और महाराष्ट्र एक-दूसरे में रम गए हैं। भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के समय मुंबई सहित संयुक्त महाराष्ट्र का निर्माण आंबेडकर के विचारों से ही संभव हुआ। सोमवार को मुख्यमंत्री ने वडाला पूर्व स्थित कोरबा मिठागर में आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर और विधायक विधायक तमिल सेल्वन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दादर स्थित इंदू मिल में बाबासाहेब के कार्य और उनके योगदान को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्मारक का निर्माण किया जा हा है। फडणवीस ने कहा कि बाबासाहेब ने दुनिया को सर्वश्रेष्ठ संविधान भारत को दिया। देश के संविधान के आधार पर शासन प्रणाली चलती है। यही संविधान भारत को महाशक्ति बनाने की दिशा में अग्रसर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई और आंबेडकर का संबंध अटूट है। उनका राजनीतिक जीवन भी यहीं से शुरू हुआ। उन्होंने गरीबों और शोषितों की आवाज बनकर आजीवन संघर्ष किया। जब आंबेडकर ने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तब उनका पहला सत्कार मुंबई में हुआ ही था। आंबेडकर के केंद्रीय मंत्री, प्रांतीय अध्यक्ष और गोलमेज सम्मेलन और संविधान निर्माण के बाद लौटने पर उनका स्वागत मुंबई में ही हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब के जीवन के कई महत्वपूर्ण पल और उनकी स्मृतियों को संजोने वाले प्रसंग मुंबई ने देखे हैं।
राष्ट्रपति - उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बाबासाहब अंबेडकर को याद किया
भारतीय संविधान के निर्माता, महान विधिवेत्ता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती सोमवार को राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थाल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित की। इस अवसर पर कई केन्द्रीय मंत्रियों, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संसद सदस्यों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में लोकसभा अध्यक्ष बिरला, खड़गे, राहुल गांधी, हरिवंश, रेखा गुप्ता आदि ने संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि बाबा साहेब आजीवन समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के लिए समर्पित रहे। कमजोर परिवेश से निकलकर उन्होंने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की तथा समाज में वांछित परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा को माध्यम बनाया।
महाराष्ट्र सदन में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन के सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सहायक आवासीय आयुक्त डॉ. राजेश अडपवार ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डा. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित नए महाराष्ट्र सदन के प्रांगण में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश खाड़े ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Created On :   14 April 2025 9:54 PM IST