- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कल्याण में नाबालिग से रेप और हत्या...
Mumbai News: कल्याण में नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पीड़िता के पिता ने जताया खतरा

- पीड़िता के पिता ने जताया आरोपी के भाइयों से खतरा
- रेप और हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी
- आरोपी के परिवार ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Kalyan / Navi Mumbai News. कल्याण में नाबालिग किशोरी से दुराचार और हत्या करने के आरोप में तलोजा केंद्रीय कारागृह में बंद आरोपी विशाल गवली (35) ने आत्महत्या कर ली है। उसे रविवार तड़के 3.30 बजे जेल के शौचालय में फांसी से लटका पाया गया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या को लेकर पीड़िता के परिवार ने कहा कि उन्हें न्याय मिला है। जबकि आरोपी के वकील ने प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच विशाल की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पीड़िता और आरोपी के परिवार की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
मुझे और मेरी बच्ची को न्याय मिला: पीड़िता के पिता
पीड़िता के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मुझे और मेरी बच्ची को न्याय मिल गया है। लेकिन उसके तड़ीपार भाइयों से आज भी डर है। तीनों भाई आपराधिक छवि के हैं, जिन्हें हाल ही में कल्याण के डीसीपी अतुल झेंडे ने तड़ीपार किया था।
मारकर लटकाया गया
विशाल की मां ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। जबकि आरोपी के वकील एडवोकेट संजय धानके ने कहा कि विशाल के परिवार को आशंका है कि जिस तरह पुलिस ने बदलापुर स्कूल प्रकरण में आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर किया था, उसी तरह उनके बेटे की भी जेल में हत्या की गई है। उन्होंने मांग की कि गवली की आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच की जाए।
पीड़िता के परिवार को मिला ईश्वरीय न्याय
शिवसेना (शिंदे) विधायक विश्वनाथ भोईर ने कहा कि पीड़िता के परिजनों को ईश्वरीय न्याय मिला है। लेकिन यदि उसे कानूनन से फांसी मिली होती तो ऐसी घिनौनी कृत्य करने वालों में कानून का डर पैदा होता।
क्या है मामला
कल्याण में 23 दिसंबर 2024 को एक 12 वर्षीय किशोरी गायब हो गई थी। नाबालिग के परिवार ने कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस को पडघा के बापगांव कब्रिस्तान के पास नाबालिग का शव 24 दिसंबर को मिला। इस मामले की तफ्तीश में पुलिस को विशाल गवली उसकी पत्नी साक्षी की भूमिका पता चली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 948 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था।
Created On :   13 April 2025 9:52 PM IST