धर्म: सी.पी. राधाकृष्णन को राज्यपाल बनने पर बीएपीएस संस्था ने दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना

सी.पी. राधाकृष्णन को राज्यपाल बनने पर बीएपीएस संस्था ने दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना
  • सी.पी. राधाकृष्णन को बीएपीएस संस्था की ओर से बधाई
  • अभय स्वरूप स्वामी एवं तीर्थस्वरूप स्वामी ने बधाई दी
  • महंत स्वामी महाराज के जीवन पर बना वीडियो लॉन्च

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को बीएपीएस संस्था की ओर से अभय स्वरूप स्वामी एवं तीर्थस्वरूप स्वामी ने बधाई दी। साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की और कहा कि सी.पी राधाकृष्णन मानवतावादी कार्य करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज और परम पावन महंत स्वामी महाराज की मधुर यादें भी ताज़ा कीं। सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

साल 1960 में महाराष्ट्र के गठन के बाद से राधाकृष्णन राज्य के 21वें राज्यपाल बने हैं। उन्होंने रमेश बैंस का स्थान लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया था। इसके बाद, भारतीय नौसेना ने उन्हें पारंपरिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया था। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को चार दशकों से ज्यादा का राजनीतिक अनुभव है। तमिलनाडु की राजनीति में वे एक सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। चार मई, 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की थी। आरएसएस के कार्यकर्ता रहे राधाकृष्णन 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बन गए थे।

महंत स्वामी महाराज के जीवन पर बना वीडियो

हालही में संस्था की ओर से महंत स्वामीजी महाराज के जीवन परिचय को लेकर वीडियो लॉन्च किया गया था। जिससे लाखों अनुयायी धर्म लाभ उठा रहे हैं। आपको बतादें बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण संस्था के वर्तमान अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक गुरु हैं। यह वीडियो उनके जीवन, कार्य, उपदेश और समस्त विश्व में बसे करोड़ों मुमुक्षुओं पर उनके अलौकिक प्रभाव का एक संक्षिप्त परिचय है।


Created On :   1 Aug 2024 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story