गोंदिया: धान के पंजीयन की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

धान के पंजीयन की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी
  • किसानों के लिए राहत भरी खबर
  • धान के पंजीयन की अवधि बढ़ी
  • पंजीयन की अवधि 31 दिसंबर तक

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. धान उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शासन ने फसल पंजीयन की तारीख 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है। शासन का परिपत्रक जारी होने से किसानों में खुशी की लहर है। विशेष उल्लेखनीय यह है कि यदि पंजीयन की तारीख बढ़ाई नहीं जाती तो हजारों किसान पंजीयन कराने से वंचित रह जाते। जिससे किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ता। बता दें कि हलके धान फसल की कटाई 80 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। अब केवल भारी धान की फसल को काटना बाकी है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। शासन का नियम है कि जिन किसानों ने धान फसल का पंजीयन किया है उन्हीं किसानों का धान शासकीय धान खरीदी केंद्रांे पर खरीदा जाएगा। किसानों को फसल पंजीयन कराने के लिए 30 नवंबर की अंतिम तारीख दी थी।

अब तक जिले के 76 हजार 154 धान उत्पादक किसानों ने धान खरीदी केंद्रों पर जाकर पंजीयन किया है। लेकिन उपरोक्त संख्या को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि पंजीयन की संख्या बहुत ही कम है। जिसे देखते हुए शासन ने पंजीयन की तारीख को बढ़ा दिया है। अन्न नागरी आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण विभाग ने 30 नवंबर को एक परिपत्रक जारी किया है। जिसमे बताया गया है कि 30 नवंबर की बजाए 31 दिसंबर तक किसान अपने फसलों का पंजीयन कर सकंेगे। जैसे ही परिपत्रक निकलने की जानकारी मिली तो किसानों में हर्ष की लहर छा गई है।

Created On :   1 Dec 2023 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story