Gondia News: गोंदिया में फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर महिलाओं को 70 हजार से ठगा

गोंदिया में फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर महिलाओं को 70 हजार से ठगा
  • बचत समूह की महिलाओं से ऐंठी रकम
  • 50 से अधिक महिलाओं ने दर्ज कराया मामला
  • खुद को कंपनी का एजेंट बताया

Gondia News फाइनेंशियल इनक्लुजन लि. कंपनी गोंदिया का एजेंट बताकर बचत समूह की महिलाओं से 69 हजार 770 रुपए लूटकर उनसे ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत आनेवाले ग्राम घोटी की महिलाओं के 10 समूह मिलाकर कुल 50 महिलाओं ने अपना कामकाज चलाने के लिए फाइनेंशियल इनक्लुजन लि. कंपनी गोंदिया से कर्ज लिया था। इस कर्ज की वापसी किश्तों में होने के कारण उपरोक्त कंपनी के एजेंट कर्ज की वसूली के लिए नियमित रूप से गांव में आते थे।

ग्राम घोटी तहसील गोरेगांव जिला गोंदिया निवासी 50 वर्षीय महिला फरियादी के पास 10 बचत समूह की 50 महिलाओं ने लिए गए कर्ज की किश्त चुकाने के लिए राशि जमा की थी। 8 अक्टूबर को 11 बजे के दौरान अज्ञात आरोपी ने अपने आप को उपरोक्त कंपनी का एजेंट बताकर फरियादी से कुल 69 हजार 770 रुपए कर्ज की किश्त के रूप में लेकर महिलाओं के साथ ठगी की।

आरोपी ने कंपनी के कर्मचारियों जैसी लेस भी गले में लटकाई हुई थी। जिसके झांसे में आकर फरियादी ने किश्त की राशि उसे सौंप दी। महिला फरियादी की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 431/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, (2), 318 (4), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुजीत घोलप कर रहे हैं।

Created On :   10 Oct 2024 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story