- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया के टैक्स बकायादारों के घरों...
Gondia News: गोंदिया के टैक्स बकायादारों के घरों के सामने नप बजाएगी ढोल
- 6 करोड़ 22 लाख का टैक्स बकाया
- एक साल का 10 करोड़ का होता है टारगेट
- दिसंबर 2024 तक 2 करोड़ 85 लाख 81 हजार 385 रुपए का टैक्स ही मिला है
Gondia News गोंदिया नगर परिषद का शहरवासियों पर 6 करोड़ 22 लाख 42 हजार 993 रुपए का टैक्स बकाया है। नगर परिषद को एक वर्ष में 9 करोड़ 82 लाख 4 हजार 378 रुपए टैक्स वसूलना पड़ता है। लेकिन दिसंबर 2024 तक मात्र 2 करोड़ 85 लाख 81 हजार 385 रुपए का टैक्स ही प्राप्त हुआ है। मार्च 2025 तक टैक्स के रूप में इतनी बड़ी राशि किस तरह से जमा हो पाएगी? यह सवाल निर्माण होने लगा है। वहीं नगर परिषद प्रशासन भी चिंता में आ गया है। टैक्स वसूली के लिए नप प्रशासन भी अब एक्टिव मोड में आ गया है। अब टैक्स बकायादारों के घरों के सामने ढोल बजाने की तैयारी में नगर परिषद ने की है।
गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष को पूरा होने में 2 माह से भी कम समय बचा है। नगर परिषद के पास शहरवासियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का भी यही समय है, लेकिन लोग टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं। पत्र जारी कर टैक्स की राशि जमा करने को कहा जा रहा है। नप के सामने टैक्स वसूलने की चुनौती है। दिसंबर 2024 तक नप प्रशासन ने 2 करोड़ 85 लाख 81 हजार 385 रुपए का टैक्स वसूला है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9 करोड़ 82 लाख 4 हजार 378 रुपए का टैक्स वसूलने का टारगेट नप प्रशासन ने रखा था। अब मात्र 2 माह में टैक्स की इतनी बड़ी राशि वसूलने में नप प्रशासन को जद्दोजहद करना होगा।
बैनर्स पर लिखे जाएंगे नाम : बकायादारों ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ नगर परिषद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिन्होंने वर्षों से टैक्स नहीं जमा कराया है, ऐसे लोगों के नाम शहर के विविध स्थानों पर बैनर्स लगाए जाएंगे। साथ ही बकायादारों को नगर परिषद के माध्यम से किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं मिलेंगे। उसी प्रकार बकायादारों के घरों अथवा दुकानों के सामने ढोल बजाया जाएगा। जल्द से जल्द टैक्स जमा कराएं और कार्रवाई से बचें। - संदीप चिद्रवार, मुख्याधिकारी, नप गोंदिया
Created On :   4 Feb 2025 2:29 PM IST