- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया जिले के 293 गांवों को...
Gondia News: गोंदिया जिले के 293 गांवों को मिलेगी कृषि संजीवनी, लहलहाएगी फसल
- सरपंचों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
- पानी का अधिक से अधिक उपयोग करने पर रहेगा फोकस
Gondia News गांव की अर्थ व्यवस्था खेत पर निर्भर रहती है। जिससे खेती का विकास करने के लिए राज्य सरकार की ओर से नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में जिले के 293 गांवों का चयन किया गया है। ग्राम कृषि विकास समिति के माध्यम से इस प्रकल्प का क्रियान्वयन किया जाएगा। पानी का अधिक से अधिक उपयोग करने पर इस प्रकल्प का ध्यान होगा।
शासन ने नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प के दूसरे चरण को मंजूरी दी है। जिसमें जिले के 293 गांवों का चयन किया गया है। कुल गांवों की संख्या को ध्यान में रखा जाए तो 30 फीसदी गांवों में इस योजना का समावेश है। इसके माध्यम से नए संशोधन का उन्नत खेती के लिए उपयोग करना, पानी का कार्यक्षम उपयोग बढ़ाने के लिए उपाय योजना करना, फसलों का उत्पादन बढ़ाने, पौष्टिक अनाज उत्पादन पर जोर देने के साथ ही मृदा व जल संधारण पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
इस योजना के तहत गोंदिया तहसील के 43 गांवों का चयन किया गया है। इसी तरह गोरेगांव के 39, तिरोड़ा के 31, अर्जुनी मोरगांव के 45, देवरी के 41, आमगांव के 35, सालेकसा के 27, सड़क अर्जुनी के 32 गांवों को मिलाकर 293 गांवों का चयन किया गया है। सरपंच यह गांव के पहले नागरिक होते हैं। जिससे इस प्रकल्प में उन्हें अधिक महत्व दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देने के लिए 196 सरपंचों को यशदा पुणे संस्था द्वारा प्राधिकृत किए गए नागपुर स्थित वनामती में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 13 से 25 फरवरी तक यह प्रशिक्षण चलेगा। प्रकल्प के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक गांव में चार स्वयं सेवकों को नियुक्त किया जाएगा। जिसमें दो महिला स्वयं सेवकों का समावेश रहेगा। उन्हें पानी फाउंडेशन के प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Created On :   1 Feb 2025 5:35 PM IST