- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- अचानक फेल हुआ दूल्हे की बग्घी का...
Gondia News: अचानक फेल हुआ दूल्हे की बग्घी का ब्रेक, चपेट में आई महिला, गई जान

- सालेकसा तहसील के लोहारा-तिरखेड़ी में हुआ हादसा
- बग्गी के सामने लड़खड़ाकर गिरी वृद्धा
Gondia News सालेकसा तहसील के लोहारा-तिरखेड़ी में विवाह समारोह में दूल्हे की गाड़ी (बग्घी) का ब्रेक फेल होने से इसकी चपेट में आने से बारात में शामिल वृद्धा की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला का नाम तिरोड़ा तहसील के गोंडमोहाड़ी निवासी गोपिका भाऊलाल ढोमणे (70) एवं घायल का नाम गोरेगांव तहसील के घोटी निवासी कांताबाई टीकाराम भंडारी (60) बताया गया है।घटना 20 अप्रैल की रात के दौरान हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारा में मुकेश सहारे की 2 बेटियों का विवाह समारोह 20 अप्रैल को उनके निवास स्थान में ही आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए दो दूल्हे लोहारा में पहुंचे थे। एक बारात झांजिया तथा दूसरी बारात तिरोड़ा तहसील के गोंडमोहाड़ी से आई थी।
बाराती बारात लेकर नाचते हुए दुल्हन के घर जा रहे थे। दौरान बारात में शामिल एक महिला का पैर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चले गया। वह महिला सड़क पर दूल्हे की बग्घी के सामने गिर पड़ी। इसी बीच बग्गी वाहन क्रमांक एम.पी. 48/डी.0366 का ब्रेक फेल हो गया और इसकी चपेट में आने से गोपिका ढोमणे की जगह पर ही मौत हो गई। जबकि कांताबाई भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी वाहन चालक अंकित कटरे द्वारा लापरवाही से वाहन चलाए जाने से उक्त महिला की मृत्यु हुई है। ऐसी शिकायत फरियादी प्रदीप भाऊलाल ढोमणे ने करने पर आरोपी के खिलाफ सालेकसा पुलिस ने अपराध क्रमांक 140/2025, बीएनएस की धारा 281, 125 (ए), 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सालेकसा पुलिस द्वारा की जा रही है।
Created On :   22 April 2025 4:35 PM IST