- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- रोड किनारे रखा शासकीय माल चुराने का...
लोहे के टुकड़े: रोड किनारे रखा शासकीय माल चुराने का प्रयास

By - Bhaskar Hindi |26 Oct 2023 5:45 PM IST
110 सलाखें चुराने का प्रयास विफल
डिजिटल डेस्क, गोंदिया। डुग्गीपार थानांतर्गत हायवे के पास रोड के काम में उपयोग होने वाली 110 किलो सलाखाें के टुकड़ों को चोरी करने का प्रयास अज्ञात आरोपियों द्वारा किया गया। जिसकी कीमत 4 हजार 400 रूपए बताई गई है। जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर की सुबह के समय कुछ आरोपियों ने मिलकर चोरी करने का प्रयास किया। ए.जी.आय.पी.एल. कंपनी द्वारा उक्त क्षेत्र में उड़ान पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके काम के लिए सलाखों को रखा गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर डुग्गीपार पुलिस ने भादंवि की धारा 379, 511 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक फौजदार नागपुरे कर रहे हैं।
Created On :   26 Oct 2023 5:45 PM IST
Next Story