भास्कर इम्पैक्ट: खाते में मजदूरी जमा होते ही दो हजार मजदूरों के परिवारों में खुशी का माहौल

खाते में मजदूरी जमा होते ही दो हजार मजदूरों के परिवारों में खुशी का माहौल
  • खबर प्रकाशित होते ही तीन माह का मिला मेहनताना
  • खाते में मजदूरी जमा
  • परिवारों में खुशी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. दीपावली पर्व नजदीक आने के बावजूद भी सामाजिक वनीकरण विभाग के मनरेगा के मजदूरों को पिछले तीन माह से मजदूरी नहीं दी की गई थी। इस विषय को लेकर दैनिक भास्कर ने 7 और 9 नवंबर को समाचार प्रकाशित किया था। आखिरकार विभाग ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए दीपावली के दिन जिले के लगभग 2 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के खातों में तीन माह की मजदूरी जमा कर दी है। राशि जमा होते ही निराश मजदूरो के चेहरों पर खुशियां छा गयीं।

बता दें कि सामाजिक वनीकरण विभाग के तहत पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जिले में लाखों की संख्या में पौधारोपण कर उनका संवर्धन किया जा रहा है। मनरेगा के मजदूरों के माध्यमो से पौधों का तीन वर्ष तक संवर्धन कर उन्हें जीवित रखा जाता है। इस काम के लिए पंजीकृत मनरेगा के मजदूरों को मजदूरी दी जाती है। लेकिन पिछले तीन माह से मजदूरों के खातों में राशि जमा नहीं की गई।

दीपावली पर्व नजदीक आने के बाद भी विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते थे जिससे जिले के लगभग 2 हजार से अधिक मजदूर परिवारों में नाराजगी छाई हुई थी की मजदूरों ने अपनी समस्या प्रस्तुत दैनिक भास्कर के प्रतिनिधि को अवगत कराई। समस्या को देखते हुए दैनिक भास्कर समाचार पत्र ने 7 व 9 नवंबर को इस विषय को लेकर खबर प्रकाशित कर संबंधित विभाग के अधिकारियो का अवगत कराने का अहम कार्य किया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए दीपावली के दिन मजदूरो के खातो में तीन माह की मजदूरी जमा कर दी गई है। जैसे ही खातो में राशि जमा हुई तो उनके चेहरो पर खुशियो की झलक दिखाई दी।

Created On :   15 Nov 2023 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story