गोंदिया: जिले में फिर 14 पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर, कुछ दिन पहले ही हुए तबादले

जिले में फिर 14 पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर, कुछ दिन पहले ही   हुए तबादले
  • पुलिस अधिकारियों के जिला अंतर्गत तबादले किए
  • वैभव पवार को रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन का प्रभार सौंपा
  • किशोर पर्वते गोंदिया शहर के नए पुलिस निरीक्षक

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए अनेक पुलिस अधिकारियों के जिला अंतर्गत तबादले किए है। इसके साथ ही सभी स्थानांतरित किए गए पुलिस अधिकारियों को तत्काल अपना नया कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही हुए तबादले के बाद जिले के अनेक पुलिस अधिकारियों का जिले से बाहर तबादला किया गया था। जबकि कुछ अधिकारियों को गोंदिया में नई नियुक्ति पर भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अब जिले के 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के अनुसार नियंत्रण कक्ष गोंदिया के वैभव पवार को रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन का प्रभार सौंपा गया है। उसी प्रकार गोंदिया नियंत्रण कक्ष के कमलेश सोनटक्के को अर्जुनी मोरगांव, अमित वानखेड़े को तिरोड़ा, प्रवीण बोरकुटे को रामनगर, तिरुपति राणे को आमगांव, वैशाली ढाले को महिला शिकायत निवारण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं नियंत्रण कक्ष के गणेश वनारे को केशोरी पुलिस स्टेशन, रावणवाड़ी के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर को दवनीवाड़ा पुलिस स्टेशन, नंदिनी चानपुरकर को नक्सल सेल, जांच पथक नियंत्रण कक्ष के प्रमोद भातनाके को आर्थिक अपराध शाखा गोंदिया, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे को साइबर सेल गोंदिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो आर्थिक अपराध शाखा के किरण रासकर को नियंत्रण कक्ष, अर्जुनी मोरगांव के विजयानंद पाटील को नियंत्रण कक्ष गोंदिया में स्थानांतरित किया गया है।

किशोर पर्वते गोंदिया शहर के नए पुलिस निरीक्षक

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासकीय स्तर पर जिला अंतर्गत अनेक पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है। गोंदिया शहर पुलिस स्टेशन की अब तक जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी का तबादला पुणे शहर में हो जाने के बाद उनके रिक्त स्थान पर अब जिला यातायात नियंत्रण विभाग के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते को गोंदिया शहर पुलिस थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वे फिलहाल यातायात नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उन्होंने 8 जुलाई को शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक का पदभार संभाल लिया है। पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते इससे पूर्व गोंदिया जिले में एलसीबी के अलावा नवेगांवबांध, डुग्गीपार पुलिस थाने का प्रभार संभाल चुके हैं। वे गोंदिया शहर की स्थिति को बेहतर समझते है।

Created On :   10 July 2024 1:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story