पृथक विदर्भ की मांग: छग सीमा पर विदर्भवादियों ने किया रास्ता रोको आंदोलन

छग सीमा पर विदर्भवादियों ने किया रास्ता रोको आंदोलन
विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, कोरची (गड़चिरोली)। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर स्थित तहसील के ग्राम बोटेकसा गांव में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से पृथक विदर्भ राज्य का निर्माण करने की मांग एक बार फिर बुलंद की गयी। इस समय आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रास्ता रोको आंदोलन किया। इस आंदोलन के चलते इस महामार्ग की यातायात दिनभर प्रभावित रहा। इस समय आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए कोरची के नायब तहसीलदार गणेश सोनवणे ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकर्ताओं से ज्ञापन स्वीकार किया।

आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसलिये पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। आंदोलन में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के पूर्व विदर्भ अध्यक्ष अरूण केदार, युवा आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मासुरकर, कोअर कमेटी सदस्य तात्यासाहेब मत्ते, गड़चिरोली जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष घिसू खुने, नागपुर जिला युवा टाइगर फोर्स के अध्यक्ष पराग वैरागडे, शालिक नाकाडे, कोरची तहसील अध्यक्ष किशोर नरोटे, कुरखेड़ा तहसील अध्यक्ष रामचंद्र राेकडे, मुक्ता दुर्गे, हेमंत मरकाम, शामलाल गावडे समेत परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Created On :   15 Dec 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story