Gadchiroli News: खेतों में सिंचाई के लिए गडचिरोली जिले में बनेंगे 205 तालाब

खेतों में सिंचाई के लिए गडचिरोली जिले में बनेंगे 205 तालाब
  • मुख्यमंत्री शाश्वत कृषि सिंचाई योजना
  • धान उत्पादक किसान होंगे सुजलाम-सुफलाम

Gadchiroli News धान उत्पादक गड़चिरोली जिले में खरीफ सत्र में अधिकांश किसान अपने खेतों में धान की फसल लगाकर अपने पूरे सालभर का बजट तैयार करते हैं। लेकिन धान की इस खेती के लिए स्थानीय स्तर पर सरकार द्वारा किसी सिंचाई योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी है। इसी कारण वर्षों से यहां के किसान बारिश पर निर्भर रहकर फसलें उगा रहे हैं। ऐसे में कई दफा सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें कुम्हलाने से किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस नुकसान से किसानों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शाश्वत कृषि सिंचाई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले के लिए कुल 205 खेत तालाब मंजूर किये गये हंै। योजना का लाभ उठाने का आह्वान गड़चिरोली के कृषि विभाग की ओर से किया गया है।

बता दें कि सन‌् 1980 के वन कानून की जटिल शर्तों के कारण जिले की प्रमुख 7 सिंचाई परियोजनाओं का कार्य शुरू होने से पूर्व ही अधर में पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में स्थानीय किसान बारिश पर निर्भर रहकर अपने खेतों में विभिन्न प्रकार की फसलें उगा रहा है। हर बार प्रकृति किसानों को साथ नहीं देगी। कई दफा बारिश की कमी के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हंै। सिंचाई के लिए किसानों को अनेक प्रकार की जद्दोजहद भी करनी पड़ती है। कृषि पंप की मदद से किसानों को सिंचाई का जुगाड़ भी करना पड़ता है। लेकिन अब किसानों की इस समस्या का जड़ से निवारण करने के लिए पहले चरण में जिले के लिए 205 सिंचाई तालाब मंजूर किये गये है। इन तालाबों से किसानों की स्थिति मजबूत बन सकती है।

किसानों को मिलेगा 75 हजार रुपयों तक का अनुदान : मुख्यमंत्री शाश्वत कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को महाडीबीटी प्रणाली के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास स्वयं की कम से कम एक एकड़ खेत की जमीन उपलब्ध होना आवश्यक है। खेत तालाब के लिए किसानों को 14 हजार 433 रुपयों से 75 हजार रुपयों का अनुदान देय किया गया है। योजना के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच करने के बाद संबंधित कृषि विभाग के कार्यालय के माध्यम से किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मछली पालन का व्यवसाय भी कर सकेंगे किसान : योजना के तहत किसानों के खेत में सिंचाई का तालाब निर्माण किया गया तो फसलों को सिंचाई की सुविधा तो उपलब्ध होगी ही, वहीं दूसरी ओर इस तालाब से किसान अन्य प्रकार का रोजगार भी कर सकंेगे। इस तालाब में किसान मछली पालन का व्यवसाय कर सकते हैं। इसके लिए भी सरकार ने अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू कर रखी है। मछली पालन योजना के तहत किसानों को विशेष छूट पर मछली के बीज उपलब्ध होते हैं। इसकी मदद से किसान अपने खेतों में सिंचाई के साथ रोजगार स्वरूप मछली पालन का कार्य भी कर सकेंगे।


Created On :   19 Feb 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story