- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- मनसे नेता अंधेवार की पीठ पर दागी...
हमला: मनसे नेता अंधेवार की पीठ पर दागी गोलियां , डाक्टरों ने किया नागपुर रेफर

- अंधांधुध गोलीबारी में मनसे कामगार सेना के जिलाध्यक्ष गंभीर
- घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद
- गोलीबारी करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । किसी न किसी कारण को लेकर चर्चा में रहनेवाला शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र स्थित आजाद गार्डन परिसर के रघुवंशी कॉम्प्लेक्स फिर चर्चा में आकर वहां के नागरिक दहशत में आ गए हैं। दरअसल रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को दिनदहाड़े महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना जिलाध्यक्ष अमन अंधेवार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की। दो राउंंड किए गए फायर में पहली गोली उनके पीठ पर तो दूसरी गोली में वह बाल-बाल बच गए। यह संपूर्ण घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गयी। गंभीर रूप से घायल अंधेवार पर चंद्रपुर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर नागपुर रेफर किया गया। दरम्यान पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसे के कामगार सेना जिलाध्यक्ष अमन अंधेवार ने रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में अपना जनसंपर्क कार्यालय खोला है। गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब वे अपने कार्यालय में आ रहे थे। आते ही कॉम्प्लेक्स में स्थित लिफ्ट की बटन दबाई। इतने में पीछे से बैग लेकर आए एक व्यक्ति ने उनके पीठ पर गोली चलाई। गोली लगते ही वह भाग खड़े हुए। गोलीबारी करनेवाले ने दूसरा फायर भी किया जिसमें अंधेवार बाल-बाल बच गए।
जान बचाने वह एक कपड़े की दुकान में चले गए। वहां रखे एक स्टील का एंगल लेकर बाहर निकले परंतु गोलीबारी करने के बाद आरोपी वहां से चलता बना। जानकारी मिलते ही कुछ देर में ही शहर पुलिस की थानेदार प्रभावती एकुरे अपने टीम के साथ मौके पर पहंुंची। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी सुदर्शन मुमक्का, अपर जिला पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधु, एलसीबी के पीआई कोंडावार आदि पहुंचे। परिसर की जांच पड़ताल की गई। फुटेज खंगाले गए। कुछ देर में बम शोधक पथक, डॉग स्क्वॉड, फाेरेंसिक इन्वेस्टीगेशन की टीम भी पहुंची। लोगों की भीड़ को देखते हुए दंगा नियंत्रण दल को भी बुलाया गया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच पड़ताल चल रही थी और आरोपी का पता नहीं चला था।
सुलगते सवाल और चर्चाओं का बाजार गर्म घटना का वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहा है कि, अगर जान से ही मारना था तो इतने नजदीक आकर आरोपी ने पीठ पर ही गोली क्यों चलाई? यह हमला पूर्वनियोिजत तो नहीं था? पुरानी रंजिश, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा अथवा स्टंट तो नहीं? जैसी चर्चा भी लोगों में चल रही है। बहरहाल पुलिस ने सभी पहलुओं को लेकर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   5 July 2024 3:45 PM IST