राहत: धान पंजीयन की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ी

धान पंजीयन की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ी
पूर्व विदर्भ के किसानों को होगा लाभ

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। धान खरीदी केंद्र की सीमित संख्या, इंटरनेट नेटवर्क की समस्या, बेमौसम बारिश के कारण धान पंजीयन की समय सीमा 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। इसका पूर्व विदर्भ के चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले के धान उत्पादकों किसानों को लाभ होगा। समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत निर्धारित खरीदी केंद्र पर पंजीयन कर किसान धान बेचते हं। इन जिलों में केंद्र की संख्या सीमित है। अनेक दुर्गम गांव में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या होती है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि का असर विदर्भ पर पड़ा है। ऐसे में किसानों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए समय बढ़ाने की मांग किसानों ने की थी। इस संबंध में राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने संबंधित विभाग को निर्देश देकर धान पंजीयन की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है जिससे पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक जिले के किसानाें को लाभ होगा।


Created On :   1 Dec 2023 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story