Chandrapur News: ठाकरे विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनकर दिखाएं, फिर लगाएं आरोप : बावनकुले

ठाकरे विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनकर दिखाएं, फिर लगाएं आरोप : बावनकुले
  • दो दिवसीय दौरे पर चंद्रपुर आए थे प्रदेशाध्यक्ष
  • पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की चर्चा
  • महाविकास आघाड़ी पर हमला बोला

Chandrapur News निराशा में उद्धव ठाकरे बेतुके बयान दे रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस की जमानत जब्त करने की भाषा बोलनेवाले ठाकरे महाराष्ट्र के किसी भी विधानसभा मतदाता क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधायक बनकर बताए और उसके बाद ही आरोप लगाने का आह्वान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने लगाया। आगामी विधानसभा चुनाव के पार्श्वभूमि पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले दो दिवसीय दौरे पर चंद्रपुर आए थे। रविवार को राजुरा व चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। सोमवार को ब्रह्मपुरी व चिमूर जाने के पूर्व स्थानीय एन.डी. होटल में सुबह उन्होंने पत्र-परिषद में महाविकास आघाड़ी पर हमला बोला।

इस कारण ही 100 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए अनिल देशमुख व 150 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में विधायकी खोने वाले सुनील केदार के साथ उन्हें रहना पड़ रहा। कांग्रेस नेता सुनील केदार ने छत्रपति शिवाजी महाराज का एकेरी उल्लेख कर महाराज का अपमान किया, इस पर उन्होंेने नाराजी व्यक्त की। ठाकरे अब कभी भी जनता से विधायक नही बनेंगे और मुख्यमंत्री भी नही बनेंगे। विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता महायुति को ताकत देगी।

महायुति सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना बंद होगी, ऐसा कांग्रेस नेता बता रहे। लेकिन राज्य की बहने कांग्रेस की ही दुकान बंद करेगी। लोस चुनाव में कांग्रेस ने संविधान बदलेगा, ऐसा झूठा प्रचार किया। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण की जरूरत नहीं, ऐसा बता रहे।

चंद्रपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने जमीन हथियाई, जल्द लिस्ट देंगे : कोराडी संस्था को जमीन देने के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि, संस्थान मेरा निजी ट्रस्ट नहीं है। मैं सिर्फ कुछ साल का अध्यक्ष हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि, चंद्रपुर, नागपुर समेत कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं ने निजी ट्रस्ट बनाकर अपनी पत्नी, बच्चे को पदों पर बैठाया और सरकारी जमीन हथियाई। जमीन लेनेवालों में कौन-कौन नेता शामिल हैं, इसकी सूची जल्द देने का दावा भी उन्होंने किया।

Created On :   1 Oct 2024 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story