- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- सड़क सुरक्षा माह में 19,900 मामलों...
Chandrapur News: सड़क सुरक्षा माह में 19,900 मामलों में ठोका 1.67 करोड़ जुर्माना
![सड़क सुरक्षा माह में 19,900 मामलों में ठोका 1.67 करोड़ जुर्माना सड़क सुरक्षा माह में 19,900 मामलों में ठोका 1.67 करोड़ जुर्माना](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/06/1400871-fine-1.webp)
- सबसे अधिक 5545 बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले
- लोगों से 9.58 लाख जुर्माना वसूल
Chandrapur News पुलिस विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों को ट्राफिक नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से 1 से 31 जनवरी के बीच जिले भर में सड़क सुरक्षा माह के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान न्यायालय ने कुल 19,900 मामलों में 1 करोड़ 67 लाख 53 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें से 9 लाख 58 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
वाहन चालकों को ट्राफिक नियमों की जागरुकता के लिए पुलिस विभाग की ओर से विशेष प्रकार के अभियान चलाये जाते है जिसमें कई तरह की गतिविधियां से जागरूकता रैलियां, नाटक, पोस्टर प्रतियोगिताएं, और स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं आदि का समावेश है। इसके बावजूद जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। वर्ष 2024 के 11 माह में हुई 700 दुर्घटनाओं में 316 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 308 लोग घायल हो गये। वहीं वर्ष 2023 में जिले में 791 दुर्घटनाएं हुई थी। जिसमें लगभग 362 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
आंकड़े पुलिस द्वारा दिये गये है किंतु वास्ताविक संख्या इससे अधिक है। क्योंकि कई बार दुर्घटना होने के बाद कोई रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराते हैं इस वजह से उनकी गिनती नहीं हो पाती। भले सड़क दुर्घटना में किसी परिवार प्रमुख की मौत होती है तो उसे संख्या में एक गिना जाता है किंतु उसके साथ उसका पूरा परिवार बिखर जाता है। इसलिए कई बार सड़क किनारे जागरुकता हेतु लिखा जाता है घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। जिससे वाहन चालकों को यह एहसास रहे की उनके आगे-पीछे भी लोग हैं।
जिला पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनवरी माह में न्यायालय ने ड्रिंक एंड ड्राइव के 633 और रांग साइड वाहन चलाने के 118 मामलों में कोई जुर्माना नहीं लगाया है। इसके अलावा बिना सीटबेल्ट के 1168 मामलों में 11 लाख 68 हजार, बिना हेलमेट 5545 मामलों में 55 लाख 44 हजार, ट्रीपल सीट के 1497 मामलों में 14 लाख 96 हजार, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने के 238 मामलों में 2 लाख 69 हजार और सिग्नल जंपिग के 920 मामलों में 6 लाख 33 हजार रुपए ऐसे कुल 19 हजार 900 मामलों में 1 करोड़, 67 लाख 53 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया है जिसमें से 9 लाख 58 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में ट्राफिक विभाग के थानेदार प्रवीण पाटील, एपीआई सोनवणे, पीएसआई सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की है।
Live Updates
- 6 Feb 2025 1:47 PM IST
सड़क सुरक्षा माह
पुलिस विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों को ट्राफिक नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से 1 से 31 जनवरी के बीच जिले भर में सड़क सुरक्षा माह के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान न्यायालय ने कुल 19,900 मामलों में 1 करोड़ 67 लाख 53 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें से 9 लाख 58 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
Created On :   6 Feb 2025 1:46 PM IST