Chandrapur News: बार-बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर 10 दुकानें सील

बार-बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर 10 दुकानें सील
  • मनपा टैक्स विभाग ने की कार्रवाई
  • मनपा टैक्स वसूली टीम ने सील की दक

Chandrapur News महानगरपालिका टैक्स वसूली दल ने जोन क्रमांक 2 में नेहरू मार्केट के तिलक मैदान में 9 लाख 78 हजार रुपए का बकाया होने पर 10 दुकानों को सील किया है। मनपा टैक्स विभाग ने बकाया टैक्स के संबंध में बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद दुकान मालिकों द्वारा टैक्स का भुगतान न किए जाने पर यह कार्रवाई की है। शहर के तिलक मैदान में स्थित दुकान मालिक विठाबाई निंबालकर पर 62 हजार 922 रुपए, देवीदास राहुलकर पर 1 लाख 10 हजार 809 रुपए, मंगला राऊत पर 63 हजार 790 रुपए, इंदिराबाई बनकर पर 67 हजार 790 रुपए, किशोर येरणे पर 40 हजार 294 रुपए, सईबाई निंबालकर पर 1 लाख 37 हजार 293 रुपए, अंजनाबाई खरतड पर 63 हजार 188 रुपए, दिनेश पायधन पर 2 लाख 23 हजार 525 रुपए, विजय आमटे पर 97 हजार 552 रुपए तथा चंद्रभागा मंगरुलकर पर 1 लाख 11 हजार 51 रुपए टैक्स बकाया होने पर इनके दुकानों को मनपा टैक्स वसूली दल ने सील किया है।

आग से घर का सामान जलकर हुआ खाक : शहर के गंज वॉर्ड परिसर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लगने से एक परिवार के घर का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से बड़ी मात्रा में आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, घर मालिक पुरुषोत्तम गोवर्धन गुरुवार की सुबह सब्जी बेचने के लिए बाजार गए थे। इसी बीच पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत यह जानकारी घर मालिक पुरुषोत्तम गोवर्धन को दी।

स्थानीय लोगों ने बोरवेल से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में गोवर्धन परिवार को बड़ी मात्रा में आर्थिक नुकसान हुआ है। विधायक किशोर जोरगेवार ने गोवर्धन परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी। साथ ही तहसीलदार से फोन पर संपर्क कर तत्काल पंचनामा कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घर में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

Created On :   7 Feb 2025 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story