Chandrapur News: आरोपी चलाता था राहुल गांधी विचार मंच, मोहब्बत की दुकान में क्या कारनामे चल रहे?: वाघ

आरोपी चलाता था राहुल गांधी विचार मंच, मोहब्बत की दुकान में क्या कारनामे चल रहे?: वाघ
  • मामला नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का
  • कांग्रेस की महिला सांसद समेत राज्य की विपक्षी महिला नेताओं पर साधा निशाना
  • पीड़िता के घर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष

Chandrapur News कोरपना में इमीनेन्स इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत कक्षा छठवीं की नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक, जो युवक कांग्रेस कोरपना शहर अध्यक्ष था, द्वारा दुष्कर्म करने का मामला चंद्रपुर समेत राज्यभर में गरमाया हुआ है। भाजपा ने भी इस मुद्दे को स्थानीय स्तर से लेकर राज्यस्तर तक उठाया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ ने पीड़िता के घर में भेंट देकर परिजनों से बातचीत की। उसके बाद चंद्रपुर में आयोजित पत्र-परिषद में उन्होंने कहा कि, आरोपी राहुल गांधी विचार मंच चलाता था। ऐसे में राहुल गांधी की मोहब्बत के दुकान में क्या-क्या कारनामे चल रहे हैं, यह पता चला है। वाघ ने दावा किया कि, दुष्कर्म मामले में और भी बच्चियां हो सकती है। इतना संगीन मामला होने के बावजूद चंद्रपुर की महिला कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने एक शब्द भी नहीं निकाला है। इस पर आश्चर्य व्यक्त होता है। समय-समय पर सरकार को घेरनेवाली सांसद सुप्रिया सुले, विधायक यशोमति ठाकुर, सांसद प्रणिती शिंदे, वर्षा गायकवाड ने भी कुछ नहीं कहा।

समय-समय सरकार पर टिपणी करनेवाले विपक्ष नेता विजय वडेट्‌टीवार भी मौन साधे हुए हैं। इस विषय पर इन सभी ने बोलना चाहिए। दुष्कर्म करनेवाला कोई भी पार्टी का हो, ऐसे प्रवत्ति के लोगों के साथ हम तो लड़ रहे, विपक्ष के नेताओं ने भी लड़ना चाहिए। हमने सुना है कि, कांग्रेस के कुछ लोग आरोपी को भगाने के फिराक में थे। चाइल्ड वेल्फेयर कमिटी ने स्कूल के बच्चियों का स्टेटमेन्ट लिया है। जिससे और कुछ लड़कियां सामने आ सकती है। आरोपी को शहर अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र देनेवाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक सुभाष धोटे, यह वही विधायक जिनके शाला में छात्राओं का शोषण हुआ था। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए, इसलिए इस मामले की पैरवी एड. उज्ज्वल निकम करे, इसके प्रयास भी शुरू है।

शाला संचालक हुआ गिरफ्तार इस मामले में इमीनेन्स इंटरनेशनल स्कूल के संचालक श्रीकांत लोडे को भी पुलिस गुरुवार रात को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश न्यायालय ने दिए। गडचांदुर के एसडीपीओ रवींद्र जाधव ने बताया कि, स्कूल में ऐसे कृत्य की जानकारी होने के बावजूद संचालक ने जानकारी नहीं दी। जिससे संचालक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी अमोल लोडे और श्रीकांत लोडे दोनों रिश्तेदार हंै।

Created On :   5 Oct 2024 8:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story