- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- उद्योगपति के घर से बदमाशों ने उड़ाई...
Bhandara News: उद्योगपति के घर से बदमाशों ने उड़ाई 18 लाख रुपए की नकद
![उद्योगपति के घर से बदमाशों ने उड़ाई 18 लाख रुपए की नकद उद्योगपति के घर से बदमाशों ने उड़ाई 18 लाख रुपए की नकद](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/06/1400817-5bhaph29.webp)
- भंडारा के सिंधी कॉलोनी परिसर की घटना
- शादी में गया था परिवार
Bhandara News शहर के गुरुनानक वार्ड में अज्ञात चोरों ने 18 लाख रुपए का नकद राशि उड़ाई। मामला 4 फरवरी को सामने आया। शहर के बड़े उद्योजक के घर पर बड़ी चोरी की घटना से नागरिकों में डर बन गया है।
गुरुनानक वार्ड निवासी महेश मंत्री के परिवार में शादी है। शादी के कारण घर में मेहमान आए थे। महेश की छोटी बहन मृदुला अपने बेटे विवान के साथ शादी वाले घर पर जाने के लिए निकली। उसने दोपहर करीब 1 बजे दरवाजे को ताला लगाया था और वह घर से निकल गई। दोपहर 4.15 बजे जब शिकायतकर्ता महेश मंत्री घर पर लौटे तो उन्हे दरवाजा खुला दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम का दरवाजा भी खुला था और बेड पर सामान बिखरा पड़ा था।
घर में चोरी होने की बात ध्यान में आते ही उन्होने शादीवाले घर पर आकर परिजनों को यह बात बताई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जब सभी ने घर की तलाशी ली तो घर के अलमारी से करीब 18 लाख रुपए गायब थे। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भंडारा पुलिस थाने में धारा 331 (3), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक मदनकर कर रहे हैं।
Created On :   6 Feb 2025 11:58 AM IST