- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- गर्मी से मिलेगी राहत, अगले चार दिन...
गर्मी से मिलेगी राहत, अगले चार दिन जिले में बारिश की संभावना

By - Bhaskar Hindi |21 Jun 2023 6:52 PM IST
- अगले चार दिन जिले में बारिश की संभावना
- मिलेगी राहत !
- बरसेंगे मेघ
डिजिटल डेस्क, भंडारा. जिले में 21 से 24 जून तक तेज बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। जिसे लेकर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश न होने से कृषि कार्यों में भी देरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर गर्मी से नागरिक परेशान हैं। ऐसी स्थिति किसानों के साथ-साथ नागरिक भी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस वर्षअप्रैल में बार-बार बेमौसम बारिश हुई थी। उस समय गर्मी का एहसास नहीं हुआ। अब मई व जून में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। जून के पहले सप्ताह से ही किसान कृषि कार्यों में जुट जाते हैं। मौसम विभाग ने 24 जून तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे किसानों व आम नागरिकों को राहत मिल सकती है।
Created On :   21 Jun 2023 6:52 PM IST
Next Story