- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- सरकारी क्वार्टर खंडहर में हो रहे...
Bhandara News: सरकारी क्वार्टर खंडहर में हो रहे तब्दील, जर्जर इमारतों में नहीं रहता कोई

- 28 क्वॉटर उपेक्षा के शिकार, 82 सूने पड़े
- निर्माण पुराने होने से जर्जर हो चुके
Bhandara News अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय में रहकर काम कर सके इस लिए राज्य शासन के विविध 88 विभाग के लिए सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग ने निवासस्थान तैयार किए। विभाग के रिकार्ड के अनुसार कुल 170 निवासस्थान है। पर इनमें से केवल 88 निवासस्थानों में अधिकारी व कर्मचारी निवास कर रहे हैं। जबकि 82 क्वार्टर में कोई भी निवास नहीं करता। 28 क्वार्टर पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गए हैं। यहां पर निवास करना संभव नहीं है।
जिला मुख्यालय में लगभग सभी विभाग के कार्यालय है। जिलाधिकारी कार्यालय, जिला सामान्य अस्पताल, न्यायालय, पुलिस मुख्यालय आदि का समावेश है। कार्यालयीन कामकाज में गति व सूत्रता आएं, मुख्यालय में समय पर पहुंच सके इस लिए मुख्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों के लिए क्वार्टर बनाए जाते हैं। प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, सिंचाई विभाग, कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग के क्वार्टर हैं। सिविल लाइन परिसर में बने क्वार्टर में कर्मचारी निवास करते हैं। लेकिन यहां पर 50 वर्ष से अधिक पुरानी इमारतें हैं।
निर्माण पुराने होने से जर्जर हो चुके हैे। जिससे कर्मचारी ऐसे निवासस्थानों में निवास करना बंद किया है। 82 क्वार्टर सुने पड़े हंै। मरम्मत के अभाव में यह इमारतें रहने के लायक नहीं है। मरम्मत के लिए अलग से प्रावधान नहीं होने से ऐसे विभाग को इमारतों को सही स्थिति में रखना संभव नहीं हो पाता। शहर के अनेक पुराने निवासस्थान को ढहाकर नए निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं अनेक अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय में निवास नहीं करते। जबकि कुछ कर्मचारियों के स्वयं के घर है।
Created On :   25 Feb 2025 3:31 PM IST