- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- गांजा की तस्करी करने वाले...
Bhandara News: गांजा की तस्करी करने वाले मध्यप्रदेश के दो गिरफ्तार

- छह किलो गांजा जब्त
- खापा चौक में हुई कार्रवाई
Bhandara News गांजा की तस्करी करने वाले मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। यह कार्रवाई मंगलवार, 11 मार्च को तुमसर पुलिस ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से छह किलो गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुल 1 लाख 81 हजार 800 रुपए का मुद्देमाल जब्त करने में सफलता मिली है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
तुमसर शहर सटे खापा चौक में मध्यप्रदेश राज्य के उदयपुरा घाना बहाडिया निवासी आरोपी यशवंत हरी गोविंद सिंह धाकड़ (25) और उडिया रायसेन निवासी आरोपी भुरा निरपत सिंह धाकड़ (45) दोनों दोपहिया क्रमांक एमएच 05 डीजे 7114 से जा रहे थे। संदेह के चलते पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे ने गाड़ी रोककर पूछताछ की। जिसमें पुलिस को दोनो के पास से करीब छह किलो गांजा मिला। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दोनों के पास से 1 लाख 31 हजार 800 रूपए का गांजा एवं 50 हजार रूपए की दोपहिया ऐसा कुल 1 लाख 81 हजार 800 रूपए का माल जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ तुमसर पुलिस ने धारा 8 (क) 20 (ब),29 एनपीडीएस एक्ट 1985 के तहत अपराध दर्ज किए। कुछ माह से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा तुमसर मार्ग से नागपुर की ओर बडे पैमाने में गांजा की तस्करी की जा रही है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Created On :   12 March 2025 2:36 PM IST