Bhandara News: भंडारा में बाघ के हमले में महिला की मृत्यु से भड़के ग्रामीण , फूंका वन विभाग का वाहन

  • शव के साथ किया प्रदर्शन, अंतिम संस्कार से किया इनकार
  • वन विभाग ने तुरंत बाघ को पकड़कर पहुंचाया गोरेवाड़ा

Bhandara News महिला की शिकार के बाद बाघ को पकड़ने के लिए कवलेवाड़ा ग्राम पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने लकड़ियों से पीटा। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का वाहन फूंक दिया। इस घटना में कोका वन परिक्षेत्र अधिकारी और उनकी टीम के महिला वन कर्मचारियों समेत चार लोग घायल हो गए। यह पूरा हंगामा बुधवार रात लगभग 2 बजे तक चला। वन विभाग ने रात के समय ही बाघ को पकड़कर गोरेवाड़ा के वन्यजीव केंद्र में भेज दिया। दूसरे दिन गुरुवार को भी कवलेवाड़ा के ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। लेकिन पुलिस विभाग ने कानून हाथ में लेने वालों के प्रति कार्रवाई करने का फैसला लिया।

बता दें कि, बाघ ने कवलेवाडा ग्राम निवासी महिला नंदा किशोर खंडाते (45) का शिकार कर उसे झाडियों में ले गया। ग्रामीणों ने व विभाग ने पटाखे फोड़े, तनस भी जलाई। लेकिन बाघ ने ठीया जमाएं रखा। अंत में वन विभाग ने बाघ को ट्रैक्यूलाईज कर बेहोशी के हालत में पिंजरे में बंद किया। लेकिन यह कार्रवाई करते हुए वन विभाग व पुलिस प्रशासन को कवलेवाडा के ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कोका वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलखोडे, क्षेत्र अधिकारी धारने व महिला कर्मचारियों पर लाठियों से हमला करना शुरू किया। कुछ उत्पादियों ने वन विभाग के वाहन टाटा जेनॉन को आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागिय पुलिस अधिकारी कारधा प्रशांत कुलकर्णी, पुलिस थानेदार गणेश पिसाल तथा लगभग 150 पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुचे। लेकिन ग्रामीण समझने की स्थिति में नहीं थे। वन विभाग का वाहन धु धुकर जलता रहा। इन सबके बिच वन विभाग ने शिकारी बाघ को ट्रैक्यूलाईज कर पिंजरे में कैद किया। उसे गोरेवाडा में ले जाया गया। दूसरी ओर पुलिस ने उत्पादियों को पकड़ा तो ग्रामीणों ने उन्हे छोड़ने की मांग करते हुए शव के साथ प्रदर्शन किया। लेकिन ग्रामीणों को शांत कर मृत महिला का पुलिस बंदोबस्त में गुरुवार को शाम के समय अंतिम संस्कार किया गया। मृत महिला के पीड़ित परिवार को वन विभाग में नियम अनुसार शुरूआती मुआवजा दस लाख रुपए दिए है।

Created On :   31 Jan 2025 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story