- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- बराबर वोट मिलने से लॉटरी से चुने गए...
Bhandara News: बराबर वोट मिलने से लॉटरी से चुने गए तीन सभापति
![बराबर वोट मिलने से लॉटरी से चुने गए तीन सभापति बराबर वोट मिलने से लॉटरी से चुने गए तीन सभापति](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401584-7bhaph34.webp)
- शीतल राऊत, आनंद मलेवार और नरेश ईश्वरकर बने सभापति
- जिला परिषद में कांग्रेस की सत्ता बरकरार
Bhandara News जिला परिषद में कांग्रेस को सत्ता बरकरार रखने में सफलता मिली है। इसके पहले जिला अध्यक्ष पद कांग्रेस की कविता उईके को मिला। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) के एकनाथ फेंडर का चयन किया गया। शुक्रवार 7 फरवरी को हुए विषय समिति सभापति पद के लिए सदस्यों को समान वोट मिलने पर तीन का लॉटरी पद्धति से चयन किया गया। जिसमें शीतल राऊत, आनंद मलेवार और नरेश ईश्वरकर सभापति चुने गए. जबकि एक सदस्य को सभी के सहमति चुना गया। बहुमत के लिए हुए खींचतान में कांग्रेस को तीन पद हासिल करने में सफलता मिली है।
भंडारा जिला परिषद में 52 में से 21 सदस्य कांग्रेस पार्टी के है। फिर भी बहुमत से पांच सदस्य कम होने से सभापति चुनाव के लिए खींचतान चल रही थी। भाजपा के पास 12, राष्ट्रवादी कांग्रेस के पास 13 तथा निर्दलीय तीन, बसपा, वंचित आघाड़ी तथा शिवसेना के पास प्रति एक सदस्य है। राज्य में महायुति सरकार होने से जिले में भाजपा, राकांपा तथा शिवसेना ने महायुति की। ढाई वर्ष के पश्चात अध्यक्ष पद की भाजपा की दावेदार माहेश्वरी नेवारे का सदस्य पद रद्द हुआ। जिससे कांग्रेस की कविता उईके का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ था। उपाध्यक्ष चुनाव दौरान जिला परिषद के निर्दलीय तथा अन्य सदस्यों ने महायुति को साथ देने पर 30 सदस्य हुए।
सदस्यों को साथ लेकर महायुति के एकनाथ फेंडर ने उपाध्यक्ष पद प्राप्त किया। तब भाजपा के नेतृत्व में जिला परिषद पर महायुति की सत्ता रहेगी ऐसी स्थिति थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महायुति के समूह के पांच सदस्य पर्यटन के लिए बाहर गए। तब से सत्ता के लिए खींचतान शुरू हुई। महायुति के सत्ता में आने के आसार कम होने लगे। गुरुवार को महायुति गुट के अविनाश ब्राम्हणकर ने व्हिप जारी किया। शुक्रवार को विषय समिति सभापति चुनाव के विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस समय समाजकल्याण सभापति पद के लिए कांग्रेस की शीतल राऊत तथा महायुति के प्रियंक बोरकर ने आवेदन किया। इसी तरह से महिला व बालकल्याण सबापति पद के लिए अनिता नलगोपुलवार एवं सुषमा पारधी ने आवेदन किया। वहीं अन्य दो पद के लिए नरेश ईश्वरकर के विरोध में बंडू बनकर तथा आनंद मलेवार के विरोध में विनोद बांते ने आवेदन किया। इस समय अनिता नलगोपुलवार एक वोट से विजयी हुई। जबकि अन्य तीन पद के चुनाव दौरान एक सदस्य स्थिर रहा। ऐसे में दो उम्मीदवारों को समान वोट मिले। ऐसे में गणेशपुर के अन्वेश पराग मेहर नाम का युवक हाथों लॉटरी निकाली गई। समाजकल्याण सभापति पद पर शितल राऊत एवं अन्य दो पद पर आनंद मलेवार व नरेश ईश्वरकर का चयन किया गया।
Created On :   8 Feb 2025 4:13 PM IST