- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- बाघ देखकर दोपहिया सवार का बिगड़ा...
Bhandara News: बाघ देखकर दोपहिया सवार का बिगड़ा संतुलन, गिरने से 2 जख्मी
![बाघ देखकर दोपहिया सवार का बिगड़ा संतुलन, गिरने से 2 जख्मी बाघ देखकर दोपहिया सवार का बिगड़ा संतुलन, गिरने से 2 जख्मी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/06/1400821-tigar-00.webp)
- किटाली परिसर में बाघ की दहशत
- मिरेगांव जाने वाले मार्ग पर आए दिन बाघ के दर्शन
Bhandara News पिछले कुछ दिनों से लाखनी और साकोली वनक्षेत्र के मुंडीपार- सड़क से मिरेगांव जाने वाले मार्ग पर आए दिन बाघ के दर्शन हो रहे हैं। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। रात को पिंपलगांव सड़क में शुरू शंकरपट देखकर लौट रहे दोपहिया सवार को 3 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे बाघ नजर आया। जिससे घबराने के कारण दोपहिया का संतुलन बिगड़ गया।
दोनों सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू की गई। लाखनी तहसील के पिंपलगांव सड़क इलाके में गिरोला निवासी मनोज मेश्राम और उनके दोस्त माधव वलके शंकरपट देखने गए थे। रात करीब 9.30 बजे वे दोपहिया से मुंडीपार की ओर लौट रहे थे। तब अचानक उन्हे बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर अनियंत्रित हुई दोपहिया रोड पर गिरी। जिससे दोनों को चोट आई। युवाओं के अनुसार बाघ ने उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की। उनकी चीख-पुकार सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया। हादसे में मनोज मेश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक बाघ भाग चुका था। वन विभाग और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुची। सावधानी के तौर पर बरडकिन्ही ग्राम पंचायत कार्यालय में एक सभा आयोजित कर लोगों से सतर्क रहने कास आह्वान किया गया। । वनकर्मियों ने बाघ की तलाश शुरु कर दी गई। रेस्क्यू टीम ने जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए है। इस समय वनविकास महामंडल के अधिकारी देशमुख, साकोली के सहायक वन संरक्षक संजय मेंढे, लाखनी के वन परिक्षेञ अधिकारी सूरज गोखले सहित अन्य वन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। किटाडी जंगल में दोपहिया सवारों को बार बार बाघ दिखाई देने के कारण नागरिकों में दहशत है।
Created On :   6 Feb 2025 12:12 PM IST