Bhandara News: आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए 3 मचानों पर तैनात रहेंगे शार्प शूटर

आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए 3 मचानों पर तैनात रहेंगे शार्प शूटर
  • खैरी पट में बाघ ने किया किसान का शिकार
  • निगरानी के लिए 5 ट्रैप कैमरे लगाए

Bhandara News मक्के की फसलों के सिंचाई के लिए पानी देने गए किसान पर बाघ ने हमला कर शिकार किया था। घटना 31 मार्च को उजागर हुई। इस घटना से गुस्साएं नागरिकों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर आदमखोर बाघ को पकड़ने की मांग की थी। जिसका तुरंत संज्ञान लेकर वनविभाग ने जहां बाघ ने किोसान का शिकार किया था, वहां खैरी पट परिसर में बाघ को पकड़ने के लिए मचान का निर्माण किया। अन्य दो विभिन्न मचानों पर 3 शार्प शूटर नियुक्त कर वनकर्मी तैनात किए गए हैं। जिससे ग्रामस्थों के जान में जान आई है। तहसील के खैरी /पट निवासी डाकराम देशमुख (40) नामक किसान की खेत क्षेत्र में बाघ के हमले में 30 मार्च को ही मृत्यु हुई थी।

पिछले लगभग एक महीने से तहसील के गवराला, डांभेविरली, टेंभरी, विहीरगाव, खैरी पट, मांदेड, सावरगाव, आसोला आदि गावों के खेत क्षेत्र में बाघ के मुक्त संचार शुरू था। इस परिसर में बाघ ने आसपास के गावों के 3 मवेशियों के शिकार भी किया था। 30 मार्च तहसील के खैरी /पट के खेत क्षेत्र में मक्के की फसलों के खेत में छिपे बाघ ने किसान का शिकार कर किया। घटना के पश्चात नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बाघ को तुरंत पकड़ने की मांग की। जिसका संज्ञान लेकर सहायक वनसंरक्षक संजय मेंढे, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रदीप चन्ने के नेतृत्व में बाघ से शिकार हुए क्षेत्र में बाघ पर नजर बनाए रखने के लिए कुल 5 ट्रैप कैमरे लगाए गए हंै। इस क्षेत्र में 3 विभिन्न मचानों का निर्माण कर मचानों पर 3 शार्प शूटर भी नियुक्त किए गए है। किंतु खबर लिखे जाने तक तक बाघ को पकड़ने में वन विभाग को सफलता नहीं मिली।

नागरिकों को सतर्कता की चेतावनी : बाघ द्वारा किसान के शिकार की घटना के पश्चात वन विभाग बाघ प्रतिबंधित क्षेत्र में किसान एवं नागरिकों को प्रवेश नही करने का आह्वान किया है। जबकि फसलों के सिंचाई के लिए खेत क्षेत्र में जा रहे किसानों को स्थानीय वनकर्मियों को साथ लेने का भी आह्वान किया है। बाघ को पकड़ने के लिए वनविभाग के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद वन्यजीव मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए किसान एवं नागरिकों ने सतर्क रहने की की चेतावनी सहायक वनसंराजक संजय मेंढे ने की है।

Created On :   2 April 2025 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story