हादसा: भंडारा में टिप्पर ने दोपहिया को उड़ाया, युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान

भंडारा में टिप्पर ने दोपहिया को उड़ाया, युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान
  • आरोपी चालक को ढूंढ रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा)। तेज गति से जानेवाले टिप्पर ने ओवरटेक करते समय दोपहिया को पीछे से टक्कर मार दी। दोपहिया सवार ने इस दुर्घटना में सावधानी से छलांग लगाकर खुद को बचाया। दोपहिया से छलांग लगाने के कारण उसे मामूली चोट लगी। दुर्घटना के पश्चात रेत के टिप्पर का चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में दोपहिया के परखच्चे उड़ गए।

यह दुर्घटना तुमसर - बालाघाट राष्ट्रीय महामार्ग पर डोंगरला खेत परिसर में गुरुवार 6 जून को सुबह 9.30 बजे के दौरान हुई। घायल दोपहिया सवार का नाम पारशिवनी तहसील के कन्हान निवासी मनीष राजेश उपाडे (32) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दिन मनीष उपाडे कन्हान से मध्यप्रदेश के रामपायली में अपने बहन मिलने के लिए दोपहिया क्रमांक एम. एच. 40 बी. झेड. 1663 से जा रहा था। इस दौरान डोंगरला खेत परिसर में ओवरटेक करते समय तेज गति से जानेवाले रेत के टिप्पर ने मनीष की दोपहिया को पीछे से टक्कर मारी।

मनीष ने दोपहिया से छलांग लगाने के कारण वह बाल बाल बचा। टिप्पर की टक्कर में दोपहिया चकनाचूर हो गई है। दोपहिया से छलांग लगाने के कारण मनीष को मामूली चोट लगी। दुर्घटना होने के पश्चात रेत के टिप्पर का चालक टिप्पर लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस फरार हुए टिप्पर की तलाश कर रही है। तुमसर- बालाघाट मार्ग पर गड्‌ढे होने से इस मार्ग से अंतरराज्य रेत का यातायात शुरू है। इस मार्ग पर तेज गति से वाहन यातायात करते हैं।

दोपहिया की टक्कर में साइकिल सवार की मौत : दोपहिया की टक्कर में साइकिल सवार व्यक्ति के गंभीर घायल होने से मौत हो गई। घटना लाखांदुर पुलिस थाने के अंतर्गत लाखांदुर – पिंपलगांव मार्ग पर बुधवार शाम 8 बजे घटित हुई। इसे लेकर पुलिस ने पिंपलगांव / को. ग्राम निवासी गुरुदेव कैलास रामटेके की शिकायत पर दोपहिया चालक आरोपी पिंपलगांव निवासी तुषार रूपचंद मसराम (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक का नाम कैलाश सुका रामटेके (55) बताया जा रहा है। कैलाश रामटेके अपनी साइकिल से तेल का टीन लेकर पिंपलगांव को. की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे दोपहिया चालक तुषार ने अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 36 बीझेड 6150 से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर लाखांदुर पुलिस ने दोपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


Created On :   7 Jun 2024 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story