Amrawati News: अमरावती जिले में भूकंप के झटके , थर्रा उठा पूरा जिला, कंपन से सहमे हुए हैं लोग

अमरावती जिले में भूकंप के झटके , थर्रा उठा पूरा जिला, कंपन से सहमे हुए हैं लोग
  • रिक्टर स्केल पर 4.2 की तीव्रता दर्ज
  • आमझरी मुख्य केंद्र बिंदू, 60 से 70 किमी तक कंपन
  • चिखलदरा, धारणी, अचलपुर, अंजनगांव सुर्जी में महसूस किए झटके

Amrawati News चिखलदरा, धारणी, अचलपुर व अंजनगांव सुर्जी में कुछ सेकंड के लिए धरती में कंपन हुआ। देखते ही देखते भूकंप के सौम्य झटके महसूस किए जाने से अमरावती जिला थर्रा उठा।

चिखलदरा तहसील के आमझरी व खटकाली भूकंप के मुख्य केंद्र रहे। जिला प्रशासन के अनुसार रिक्टर स्केल में 4.2 की तीव्रता नापी गई। 60 से 70 किलो मीटर अंतर तक यह झटके महसूस किए गए। कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ी संपत्ति हानि भी नहीं हुई, लेकिन चिखलदरा-धारणी मार्ग पर ढाकना के जंगल में बेलकुंडी व खटकाली के पास परसापुर खोंगड़ा में भूकंप के झटकों के कारण भूस्खलन के चलते बड़ी-बड़ी चट्‌टानों के टुकड़े उखड़ कर सड़क की दिशा में लुढ़क गए।

इसी दौरान यहां से गुजर रही परतवाड़ा डिपो की एसटी बस (एमएच07/9482) क्षभूकंप विज्ञान केंद्र ने जारी किया वेबसाइट पर ब्योरा : भूकंप को लेकर जिला आपदा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने बगैर घबराए नागरिकों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। भूकंप की तकनीकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली ने वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिसमें 4.2 तीव्रता दर्शायी है। इस संदर्भ में भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण मध्य विभाग नागपुर के भू वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया है। उनके द्वारा क्षेत्रीय जांच की जाएगी और उसके बाद भूकंप अथवा जमीन में कंपन के कारणों का पता लगाया जाएगा। नागरिकों को न घबराने और सतर्क रहने का आहृान किया।

अमरावती शहर के कैम्प एरिया में भी झटके : शहर के वडाली समेत कैम्प एरिया में भी कंपन मह असूस किये जाने की जानकारी क्षेत्रवासियों ने दैनिक भास्कर को दी। उन्होंने बताया कि दोपहर ठीक 1.37 बजे प्लास्टिक की सामग्री व हल्के बर्तन अचानक गिर पड़े। कंपन महसूस होने से कुछ सेकंड तक समझ ही नहीं पाए कि यह भूकंप के झटके हैं। वलगांव में भी कंपन महसूस किये जाने की जानकारी है।

शहानूर बांध भी दरका : अचलपुर- परतवाड़ा शहर के साथ ही तहसील में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि शहानूर बांध की सतह पर दरारें पड़ गईं। भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं से लोगों में भय व्याप्त है। शहर में दोपहर 1:37 बजे के बीच अचानक भूकंप का झटका महसूस हुआ।इस समय नागरिक अपने घरों में आराम कर रहे थे।

घर के साथ दुकानों में काम करने वालों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया। अचलपुर के शहानूर बांध की दीवारों में दरारें भूकंप के झटके के कारण पड़ने की पुष्टि की गई है। दोपहर में भूकंप का झटका महसूस करते ही सर्वत्र खलबली मच गई। लोग अपने परिवार सहित घरों से बाहर निकल गए।

खाना बना रही महिला बर्तन सहित गिरी : अंजनगांव सुर्जी शहर व ग्रामीण परिसर में दोपहर 1:37 बजे हलका भूकंप का झटका लोगों ने कुछ सेकंड के लिए महसूस किया। शहर के रेणुका नगर निवासी चेतन आवंडकर ने बताया कि भूकंप के झटके के कारण भोजन बनाती उनकी मां सुनंदा आवंडकर तथा कुछ बर्तन नीचे गिरे। भूकंप का यह झटका सौम्य रहने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। तहसील में शहर के साथ ही चौसाला, निमखेड़ बाजार, खिराडा, भंडाराज, सातेगांव कारला, पांढरी, कापुसतलनी, धनेगांव कोकर्डा सहित अन्य गांवों में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं होने की जानकारी तहसीलदार पुष्पा सोलंके ने दी।

चिखलदरा के कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आईं : भूकंप के झटकों से भूस्खलन के कारण सातपुड़ा के पहाड़ों से चट्‌टानंे लुढ़क रही हैं। जिसके कारण चिखलदरा-धारणी मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। यहां के कच्चे मकानों की दीवारों में बड़ी दरारें पड़ गईं। निवासी सचिन गोरले के मकान की दीवार में पड़ी दरार से यह कभी भी ढह सकता है।

Created On :   1 Oct 2024 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story