Amravati News: आरटीओ ने पिछले वर्ष का टारगेट अब किया पूरा, दो जिलों से 319.19 करोड़ वसूले

आरटीओ ने पिछले वर्ष का टारगेट अब किया पूरा, दो जिलों से 319.19  करोड़ वसूले
नए वित्त वर्ष से बुलढाणा, अकोला और वाशिम जिला अमरावती प्रादेशिक परिवहन विभाग में शामिल नहीं है

Amravati News अमरावती प्रादेशिक परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में मार्च अंत तक 319.19 करोड़ रुपयों की वसूली की है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया, वित्तीय वर्ष 2023-24 में अमरावती प्रादेशिक आरटीओ विभाग को अमरावती जिले के लिए 197.31 करोड़ रूपये राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। जिसमें से मार्च 25 अंत तक 175. 60 करोड़ रुपयों की वसूली हुई है। जिससे अमरावती आरटीओ का पिछले वर्ष का टारगेट नए वित्त वर्ष 2024-25 में पूर्ण हुआ। यवतमाल जिले को 168.13 करोड़ रूपये का टारगेट मिला है। जिसमे से 140.11 करोड़ की वसूली मार्च 25 के अंत तक करनी थी। जिसमे 143.58 करोड़ की वसूली में यवतमाल जिला सफल रहा। जिससे अमरावती प्रादेशिक परिवहन विभाग में दो जिलों से कुल 319.19 करोड़ रुपए का राजस्व वसूल हुआ है। जो विगत वित्त वर्ष की तुलना में 105 प्रतिशत है।

वर्ष 2024-25 से अब बुलडाणा, यवतमाल और अकोला जिले को अमरावती प्रादेशिक परिवहन विभाग से अलग कर दिया गया है। वर्ष 2023-24 में अकोला जिले को 9.87 करोड़, यवतमाल को 147.49 करोड़ और वाशिम जिले को 5.68 करोड़ रूपये ऐसे कुल 592.88 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। जिसमें से 592.88 करोड़ लाख रुपए मतलब 87 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष अमरावती प्रादेशिक परिवहन विभाग ने पूर्ण किया था। नए वित्त वर्ष से अब बुलडाणा, अकोला और वाशिम जिला अमरावती प्रादेशिक परिवहन विभाग में शामिल नहीं है।

37 हजार वाहन चेक किये : प्रादेशिक परिवहन विभाग अमरावती में कार्यरत उड़न दस्तों ने अप्रेल 2024 से मार्च 2025 तक कुल 37 हजार वाहनों की जांच की। जिनमें से 12 हजार 384 वाहन फिटनेस में दोषी मिले। जिनसे कुल 462.15 करोड़ रुपयों का जुर्माना वसूला गया है। जो की निर्धारित लक्ष 800 करोड़ में से 57.77 प्रतिशत है।

बॉर्डर चेक पोस्ट ने किया मालामाल _जिले में परिवहन विभाग की तिजोरी माने जाने वाले पिंपलखुटा इस प्रमुख बॉर्डर चेक पोस्ट समेत खरपी और वरुड यह कुल 3 बॉर्डर चेक पोस्ट है। वित्त वर्ष 2024-25 में अमरावती आरटीओ को इन तीन बॉर्डर चेक पोस्ट में से अकेले पिंपलखुटा चेक पोस्ट से 1275 करोड़ रुपयों का राजस्व वसूल हुआ। उसी प्रकार वरुड चेक पोस्ट से 80 करोड़ रुपए और खरपि बॉर्डर चेक पोस्ट से 104 करोड़ रूपये वसूली हुई। वर्ष 2024-24 के मार्च अंत तक पिंपलखुटा चेक पोस्ट से 1275 करोड़ रुपयों का राजस्व वसूल हुआ। उसी प्रकार वरुड चेक पोस्ट से 80 करोड़ रुपए और खरपि बॉर्डर चेक पोस्ट से 104 करोड़ रूपये की वसूली हुई। आरटीओ विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 और अप्रेल 2024 से मार्च 2025 तक जांचे 38 लाख से अधिक वाहनों में से 2 हजार से अधिक वाहन क्षमता से अधिक भार का वहन करते पाए गए। जिन्हे जब्त किया गया। इन वाहनों से कुल 650 करोड़ रुपए से अधिक दंड आरटीओ ने वसूला है। जिससे आरटीओ की राजस्व कमाई को उड़ान मिली है।


Created On :   8 April 2025 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story