मारुति की कारें सितंबर में हो जाएंगी महंगी

By - Bhaskar Hindi |30 Aug 2021 11:14 AM IST
Price Hike मारुति की कारें सितंबर में हो जाएंगी महंगी
हाईलाइट
- लागत बढ़ने के मद्देनजर सितंबर से कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मारूति की कारें सितंबर में हो जायेंगी महंगी नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने लागत बढ़ने के मद्देनजर सितंबर से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यह घोषणा की लेकिन उसने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसी मॉडल की कीमत में कीतने की बढोतरी होगी। उसने कहा है कि लगात बढ़ने के मद्देनजर विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढोतरी की जायेगी। उसने कहा कि पिछले वर्ष भी लागत बढी थी लेकिन अब उसके लिए बढ़ते लागत का भार ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।
वार्ता
Created On :   30 Aug 2021 4:05 PM IST
Next Story