Sonakshi Sinha On Interfaith Marriage: 'वो मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहा..', जहीर इकबाल संग इंटरफेथ मैरिज पर बोली दबंग गर्ल

वो मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहा.., जहीर इकबाल संग इंटरफेथ मैरिज पर बोली दबंग गर्ल
  • पिछले साल जून में जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी ने की थी मैरिज
  • सात साल से रिलेशन में थे दोनों
  • अलग-अलग धर्म को लेकर कपल हुआ था ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बीते साल जून में एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इससे पहले दोनों एक-दूसरे के साथ सात साल तक रिलेशनशिप में थे। सोनाक्षी और जहीर दोनों के धर्म अलग-अलग थे। ऐसे में कपल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था, अब भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है।

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, 'हम धर्म को नहीं देख रहे थे। यहां दो लोग हैं जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, और शादी कर रहे हैं। वो मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहा है। मैं उस पर अपना धर्म नहीं थोप रही हूं। हमने कभी धर्म के बारे में कोई बात नहीं की। हम बैठकर बात नहीं करते।'

एक दूसरे के कल्चर की करते हैं इज्जत

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा- 'हम एक दूसरे के कल्चर की इज्जत करते हैं और उन्हें समझते हैं। वे अपने घर में कुछ ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं। मैं अपने घर में कुछ परंपराओं को फॉलो करती हूं। मैं उनका और उनके कल्चर की इज्जत करती हूं। वे मेरा और मेरी पूरी फैमिली की रिसपेक्ट करते हैं। ऐसा ही होना चाहिए। शादी करने का सबसे अच्छा तरीका एक स्पेशल मैरिज एक्ट था, जिसके तहत मुझे, एक हिंदू होने के नाते, मुझे धर्म बदलने की जरूरत नहीं है और वो एक मुस्लिम होने के नाते एक मुस्लिम ही रह सकता है और दो प्यार करने वाले लोग शादी के खूबसूरत बंधन को शेयर करते हैं।'

इंटरफेथ मैरिज को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'ये इतना सिंपल था। कभी कोई सवाल नहीं पूछा गया कि क्या आप धर्म बदलने जा रहे हैं? हम एक दूसरे से प्यार करते हैं. हम शादी कर रहे हैं।'

Created On :   27 Feb 2025 12:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story