सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: लंबे समय बाद ऐश्वर्या ने शेयर की परिवार संग सेल्फी, अब यूजर्स एक्ट्रेस लिपस्टिक और अभिषेक के चश्में को लेकर कर कमेंट

- लंबे समय बाद ऐश्वर्या ने शेयर की परिवार संग सेल्फी
- अब यूजर्स एक्ट्रेस लिपस्टिक और अभिषेक के चश्में को लेकर कर कमेंट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। हालंकि कपल सोशल मीडिया पर है पर इतना एक्टिव नहीं रहता ऐसे में कपल की पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। फैंस उनके प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए भी एक्साइडेट रहते हैं। बीते लंबे समय से कपल के अलग होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर जैसे बवाल ही मचा रखा था। वहीं अब ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई। रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आईं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं और पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
अभिषेक के साथ शेयर की तस्वीर
रविवार को एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सालगिरह पर फैंस के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या ने एक पोस्ट की जिसमें वह अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में तीनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने सफेद दिल बनाया।
फैंस ने दी शुभकामनाएं
अब एश के पोस्ट पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इतने लंबे समय के बाद आप दोनों को एक साथ एक फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।’ दूसरे ने लिखा, ‘भगवान इस अनमोल परिवार को आशीर्वाद दें। लव यू, मैम।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘यह पोस्ट तलाक की सभी अफवाहों को खत्म कर देती है।’ एक यूजर ने अभिषेक के चश्मे और ऐश्वर्या की लिपस्टिक को लेकर कमेंट किया, ‘मुझे बहुत पसंद आया कि अभिषेक का चश्मा आपकी लिपस्टिक से मेल खाता है!’
अभिषेक और ऐश्वर्या का वर्क फ्रंट
अभिषेक बच्चन को आखिरी बार रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बी हैप्पी’ में देखा गया था। अभिषेक के आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगे। वहीं, ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फिल्म मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था।
Created On :   21 April 2025 3:01 PM IST