सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम, फैंस को दिखाई नन्ही परी की झलक

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम, फैंस को दिखाई नन्ही परी की झलक
  • केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम
  • फैंस को दिखाई नन्ही परी की झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 24 मार्च को माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया। जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर दी थी। आज केएल राहुल अपना जन्मदिन मान रहे हैं। इस खास मौके पर अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बेटी के नाम की अनाउंसमेंट कर दी है साथ ही बेबी गर्ल की झलक भी फैंस को दिखाई है। कपल ने अपनी बेटी का बेहद ही सुंदर नाम रखा है।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट

केएल राहुल ने सोशल मीडिया हैंडल पर बिटिया और अपनी पत्नी अथिया के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में बेटी राहुल के कंधे पर लेटी नजर आ रही है। उसका चेहरा अभी नहीं दिखाया है। राहुल ने बेटी का नाम इवाहा रखा है उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारी बेबी गर्ल, हमारी सबकुछ, इवाहा- भगवान का गिफ्ट।

वायरल पोस्ट पर अनुष्का ने किया रिएक्ट

केएल राहुल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है कुछ ही मिनटों में इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। केएल राहुल के पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया है उन्होंने फोटो पर हार्ट इमोजी पोस्ट की। मलाइका अरोड़ा ने हार्ट और नजर वाली इमोजी पोस्ट की। वहीं साउथ की क्वीन सामंथा रुथ प्रभु ने भी ढेर सारी हार्ट इमोजी पोस्ट की। शोभिता धुलिपाला ने लिखा- ये सबकुछ है।



Created On :   18 April 2025 3:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story