Ruslaan Mumtaz Birthday: फिल्म MP3 से की थी बॉलीवुड में शुरुआत, टीवी सीरियल्स से मिली पहचान
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। साल 2009 में आई फिल्म 'तेरे संग', जिसने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था। इस फिल्म में एक बोल्ड कंटेंट को उठाया गया था। फिल्म में एक टीनएज कपल की लवस्टोरी को दिखाया गया था। फिल्म में बताया गया था कि 15 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इस फिल्म के हीरो रुसलान मुमताज को काफी पसंद किया गया। उनके काफी को सराहा गया। खासकर लड़कियों के बीच उनकी गजब की टीआरपी देखने को मिली। 2 अगस्त 1982 में जन्में रुसलान मुमताज आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रुसलान एक्ट्रेस अंजना मुमताज के बेटे हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में।

टीवी के साथ साथ रुसलान फिल्मों में भी एक्टिव रहते हैं। वे जल्द ही सिद्धार्थ और परिणीति चोपड़ा के साथ जबरिया जोड़ी में नजर आने वाले हैं।

वहीं रुसलान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुसलान की शादी निराली से हुई है। दोनों श्यामक डावर के डांस क्लास में मिल थे। रुसलान फिटनेस फ्रीक हैं। इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। वे अक्सर अपनी फिटनेस संबंधी फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।

इसके बाद रुसलान ने टेलीविजन की तरफ रुख किया। उनका पहला टीवी सीरियल 'कहता है दिल जी ले जरा' था। रुसलान को असली पहचान सीरियल 'बालिका वधु' से मिली। इसमें उनके एनआरआई क्रिश के रोल को दर्शकों ने खूब सराहा।

बॉलीवुड में रुसलान की पहली फिल्म 'मेरा पहला पहला प्यार' यानी MP3 है। इसके बाद तेरे संग जाने कहां से आई है, अलर्ट, डेंजरस इश्क, आई डोंट लव यू, मस्तांग मामा, रोमियो इडियट देसी जूलियट, खेल तो अब शुरू होगा में काम किया। लेकिन इसके बावजूद वे बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में कामयाब नहीं हो सके। उनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर कब रिलीज हुई और कब हट गईं। किसी को पता ही नहीं चला।
Created On :   2 Aug 2019 9:34 AM IST