ऑटो: Toyota की Yaris GR से उठा पर्दा, इसे मिला दुनिया का सबसे पावरफुल इंजन

- 5.5 सेकेंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ती है
- इस कार में 1.6 लीटर 3 सिलिंडर इंजन है
- इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटा है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे पावरफुल इंजन वाली सेडान कार Yaris GR (यारिस जीआर) से पर्दा उठ गया है। टोकयो में चल रहे ऑटो सलॉन 2020 में इस हाई परफॉर्मेंस कार को जापानी कंपनी Toyota (टोयोटा) की ओर से पेश किया गया है। इस कार में 3 सिलिंडर इंजन दिया गया है।
इस कार की लॉन्चिंग डेट की कोई खबर अब तक नहीं मिली है। वहीं भारत में इस कार को पेश किए जाने को लेकर भी कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...

इस कार में कंपनी कई शानदार और लेटेस्ट फीचर्स दिए हैं। इस कार की लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,805 mm और वीलबेस 2,558 mm है।

Toyota GR Yaris में कंपनी ने 1.6 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 257 hp मैक्स पावर और 360Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन कार के चारों पहियों में पावर भेजने का काम करता है।
स्पीड
बात करें इस पावरफुल कार की स्पीड की तो यह कार महज 5.5 सेकेंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 230kmph है।
Created On :   20 Jan 2020 9:59 AM IST