स्ट्रीट बाइक: 2025 Yamaha FZ-S FI नए कलर ऑप्शन और दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन

2025 Yamaha FZ-S FI नए कलर ऑप्शन और दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन
  • बाइक में नए कलर ऑप्शन मिलते हैं
  • बाइक में नया OBD-2B कम्प्लायंट है
  • कीमत में 3,600 रुपए की बढ़त हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी यामाहा (Yamaha) ने भारत में अपनी 2025 यामाहा एफजेड-एस एफआई (2025 Yamaha FZ-S FI) को लॉन्च कर दिया है। पिछले मॉडल की तुलना में इसमें कई कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलते हैं। सा​थ ही इस बाइक को नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा बाइक में नया OBD-2B कम्प्लायंट और कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं।

हालांकि, नई बाइक की कीमत में 3,600 रुपए की बढ़ोतरी भी की गई है। आप नई FZ0S FI को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2,000 रुपए में बुक कर सकते हैं और निकटतम यामाहा डीलरशिप पर मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं बाइक की कीमत और खूबियां...

2025 Yamaha FZ-S FI की कीमत

यामाही की नई 2025 FZ-S FI बाइक को भारत में 1,35,800 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया गया है। FZ लाइनअप में छह वेरिएंट FZ-S Fi हाइब्रिड, 2025 FZ-S Fi, FZ-S Fi Ver.4 DLX, FZ-S Fi Ver.4, FZ-S Fi Ver.3 और FZ-Fi को शामिल किया गया है।

2025 Yamaha FZ-S FI में क्या खास?

नई बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसमें चार नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें मेटैलिक ग्रे, मैट ब्लैक, आइस फ्लूओ-वर्मिलियन और साइबर ग्रीन शामिल है। इसके अलावा इसमें नए टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो हेडलैंप क्लैडिंग के किनारों से हटाकर फ्यूल टैंक के किनारों पर लगा दिए गए हैं।

बात करें फीचर्स की तो बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए Y-कनेक्ट कार्यक्षमता वाला LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इस बाइक में 17-इंच के व्हील दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ सिंगल-डिस्क ब्रेक हैं। साथ ही इसमें सिंगल-चैनल ABS भी दिया गया है। इसमें 1,330mm का व्हीलबेस और 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।

2025 Yamaha FZ-S FI इंजन और पावर

मैकेनिकल तौर पर इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 149cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन OBD2B के अनुरूप है और E20 कंपेबिलिटी के साथ आता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.2 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 5,500 rpm पर 13.3 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Created On :   9 April 2025 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story