Honda CB Shine SP नए अवतार में लॉन्च, मिला BS6 इंजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda ने अपनी पॉपुलर बाइक CB Shine को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। Honda SP125 को BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप लॉन्च किया गया है। यह बाइ ड्रम और डिस्क इन दो वेरियंट में उपलब्ध है। बात करें कीमत की तो Honda SP125 की शुरुआती कीमत 72,900 रुपए, एक्स-शोरूम है।
आपको बता दें कि होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर इंडिया का नए एक्टिवा 125 के बाद भारत में यह दूसरा BS6 कंप्लायंट टू-व्हीलर वाहन है।
4 रंगों में उपलब्ध
नई Honda SP125 पर कंपनी 6 साल की वॉरंटी दे रही है। यह बाइक चार अलग-अलग कलर (स्ट्राइकिंग ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे मैटलिक, पर्ल सिरेन ब्लू और इंपीरियल रेड मैटलिक) में उपलब्ध होगी। कंपनी बाइक की डेलिवरी दो हफ्ते बाद शुरू करेगी।
फीचर्स
नई 125 BS6 में डिजिटल मीटर दिया गया है, मीटर में फ्यूल गेज, इको इंडिकेटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर, ट्रिप, क्लॉक, ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक लाइट जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक 16% फ्यूल एफिशिएंट है।
इंजन और पावर
BS6 कंप्लायंट Honda SP125 में 124cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500 rpm पर 10.8 PS पावर जेनरेट करता है। CB Shine SP के पुराने मॉडल की अपेक्षा नया मॉडल 0.57 PS ज्यादा पावरफुल है। इस बाइक में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
मिलेगा अधिक माइलेज
यह बाइक साइलेंट ACG स्टार्टर और ESP टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी का दावा है कि इंटीग्रेटेड हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच के साथ आने वाली अपने सेगमेंट की यह पहली मोटरसाइकिल है। कंपनी ने इस बाइक में नए फ्यूल-इंजेक्टेड पावरप्लांट का इस्तेमाल किया है। जिससे यह बाइक 16% ज्यादा माइलेज और इको-फ्रेंडली राइड देगी।
Created On :   14 Nov 2019 4:55 PM IST