Yamaha R15 V3.0 का Benny Bunny एडिशन, जानें खासियत

- R15 V3.0 Benny Bunny एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं
- इस एडिशन में फ्यूल टैंक पर Benny Bunny का मॉनिकर दिया गया है
- इस बाइक में 155cc
- SOHC
- 4-वॉल्व
- लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शानदार स्टाइल के साथ बेहतर परफोर्मेंस वाली सुपरस्पोर्ट बाइक युवाओं को काफी पसंद आती हैं। इनमें जापानी कंपनी Yamaha की R15 कंपनी की पापुलर बाइक है, साल की शुरुआत में कंपनी ने R15 V3.0 के ABS वर्जन को भारत में लॉन्च किया था। वहीं अब इस बाइक का Benny Bunny एडिशन सामने आया है। जिससे इसके लुक्स में हल्का बदलाव दिखाई देता है।
कॉस्मेटिक बदलाव
Yamaha R15 V3.0 के इस नए एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इस बाइक में मकैनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस एडिशन के फ्यूल टैंक पर Benny Bunny का मॉनिकर भी दिया गया है। इस एडिशन में प्रीमियम ब्रश्ड ब्लैक फिनिश दी गई है।
रेड कलर स्ट्राइप्स
ब्लैक फिनिश के साथ रेड कलर की स्ट्राइप्स दी गई है। इस एडिशन में बाइक के वीइल्स में भी रेड पिनस्ट्राइप दी गई हैं। वहीं बात करें डार्कनाइट कलर स्कीम वेरियंट की तो यह मैट-ब्लैक फिनिश है, जिसे यामाहा ने अपने अन्य टू-वीलर्स जैसे FZ, Saluto RX और Ray ZR पर पेश किया है।
इंजन
बात करें परफोर्मेंस की तो इस शानदार बाइक में 155cc, SOHC, 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000rpm पर 19.3hp का पावर और 8,500rpm पर 15Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
यह स्पोर्ट्स बाइक स्लिपर क्लच, गियरशिफ्ट लाइट के साथ डिजिटल मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट और एलईडी टेललाइट जैसै फीचर्स से लैस है।
Created On :   1 July 2019 9:45 AM IST