न्यू एसयूवी: 2025 Skoda Kodiaq भारत में हुई लॉन्च, कीमत 46.89 लाख रुपए से शुरू

- इसमें स्प्लिट हेडलैंप को बरकरार रखा गया है
- एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं
- 12.9-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता स्कोडा (Skoda) ने भारतीय बाजार में अपनी सेकंड जनरेशन कोडियाक (Kodiaq) को लॉन्च कर दिया है। यह पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश हो गई है और इसमें कई सारे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस एसयूवी में आपको बिल्कुल नया इंटीरियर देखने का मिलेगा। साथ ही इसमें नया और पावरफुल इंजन दिया गया है। इसे दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें स्पोर्टलाइन और एलएंडके शामिल हैं। नई Skoda Kodiaq को पूरी तरह से भारत में असेंबल किया गया गया है।
नई स्कोड कोडियाक के स्पोर्टलाइन ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपए रखी गई है। वहं इसके लॉरिन एंड क्लेमेंट (L&K) ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 48.69 लाख रुपए तय की गई है। आइए जानते हैं 2025 Skoda Kodiaq के फीचर्स...
एक्सटीरियर और डिजाइन
2025 Skoda Kodiaq की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है और यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश लगती है। हालांकि, इसमें पहले की तरह स्प्लिट हेडलैंप को बरकरार रखा गया है। इसमें नया LED डेटाइम रनिंग लैंप सिग्नेचर है, जो ग्रिल तक फैले हुए हैं। वहीं बम्पर पर फंक्शनल एयर वेंट दिए गए हैं। इसके स्पोर्टलाइन ट्रिम में ग्रिल, विंग मिरर, डी-पिलर गार्निश और रियर बम्पर के लिए ब्लैक-आउट फिनिश दी गई है। एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
2025 Skoda Kodiaq में 12.9-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें HVAC कंट्रोल के लिए तीन फीजिकल डायल, नेविगेशन फीड के साथ एक नया 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलती है। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट फंक्शन वाली फ्रंट सीटें मिलती हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से नई Kodiaq में 9 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्टी-कोलिजन ब्रेक, ड्राइवर अटेंशन और नींद मॉनिटर, और डिसेंट कंट्रोल के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर
2025 Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी दावा करती है कि यह ARAI-रेटेड 14.86kpl का माइलेज प्रदान करती है।
Created On :   18 April 2025 1:20 PM IST