काला सागर में रूस की शर्तों को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मानने से किया इनकार

  • यूक्रेन की धमकी
  • काला सागर में रूस शर्तें तय नहीं करेगा: जेलेंस्की

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-03 05:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस को धमकी दी है। जेलेंस्की ने बीते दिन रविवार को रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि काला सागर में दुश्मन रूस शर्तें तय नहीं करेगा।एक निजी न्यूज चैनल ने विदेशी न्यूज एजेंसी के हवाले से लिखा है कि जेलेंस्की ने एक अज्ञात स्थान से दिए गए  अपने संबोधन में कहा कि आक्रमणकारियों को हमारे यूक्रेनी क्रीमिया और हमारे आज़ोव सागर तट के पास आने से उतना ही डरना होगा, जितना रूसी जहाज पहले से ही हमारे काला कसागर तट के पास आने से डरते हैं। खबरों के मुताबिक 2014 में रूस ने काला सागर में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था, हालांकि रूस इसे पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के दायरे से बाहर मानता है।

आपको बता दें 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस यूक्रेन जंग को करीब डेढ़ साल होने जा रही है। लेकिन जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी 2022 से 21 मई 2023 तक इस युद्ध में 15,117 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जबकि अमेरिका की एक एजेंसी ने इस जंग में अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों की मौत या घायल होने का दावा किया है,अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों की बात कही गई है। 


Tags:    

Similar News