पंजाब उपचुनाव 2024: भाजपा ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, राज्य की 3 विधानसभा सीटों पर दलबदलुओं पर लगाया दांव

  • पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव
  • 4 सीटों पर 13 नवंबर को होना है मतदान
  • भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 13:31 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में 13 नवंबर को 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने मंगलवार को तीन विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जार कर दी है। इस लिस्ट में डेरा बाबा नानक सीट पर पार्टी ने सरदा रविकरण कहलों को मौका दिया है। जबकि, गिद्दोरबाहा सीट से सरदार मनप्रीत बादल को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बरनाला सीट से सरदार केवल सिंह ढिल्लों पर दांव लगाया गया है।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

पंजाब कांग्रेस में सरदार मनप्रीत बादल काफी दिग्गज नेता रह चुके हैं। उन्होंने साल 2023 में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें, मनप्रीत बादल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के चचेरे भाई हैं।

पंजाब उपचुनाव के लिए भाजपा ने गिद्देरबाहा सीट से मनप्रीत बादल को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने इसी सीट से अपना पॉलिटिकल करियर शुरु किया था। साल 1995 में गिद्दोरबाहा सीट से मनप्रीत बादल ने पहली बार चुनाव लड़ा था। इससे पहले साल 1992 में यहां से कांग्रेस के रघुबीर सिंह ने जीत हासिल की थी। लेकिन, एक जुर्म के चलते उन्हें सजा हुई। इसके बाद यहां पर उपचुनाव के बाद मनप्रीत बादल ने जीत दर्ज की थी। 

 

तीन विधानसभा सीटों पर दलबदल नेताओं पर दांव

गौरतलब है कि इस साल के लोकसभा चुनाव में पंजाब की लुधियाना सीट से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं।

इस बार भाजपा ने केवल सिंह ढ़िल्लों को बरनाल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वो कांग्रेस में रह चुके थे। उन्होंने इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव जीता था। कांग्रेस में ढ़िल्लों की पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उन्हें बाहर कर दिया गया था। उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह का करीबी माना जाता है। अगर देखा जाए तो पंजाब उपचुनाव की लिस्ट में भाजपा ने अन्य दलों से आए नेताओं पर दांव लगाया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बरनाला विधानसभा सीट से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी।

Tags:    

Similar News