वायनाड लोकसभा उपुचनाव 2024: वायनाड सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी, बीजेपी की नाव्या हरिदास से होगा मुकाबला

वायनाड सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी, बीजेपी की नाव्या हरिदास से होगा मुकाबला
  • 13 नवंबर को होंगे वायनाड सीट पर लोकसभा उपचुनाव
  • 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • प्रियंका गांधी कल भरेंगी नामांकन पर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली हवाई अड्डे से केरल के वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं। वायनाड से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया है। वह कल यानी 23 अक्टूबर को वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

राहुल गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव में यूपी के रायबरेली और केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य के लिए निर्वाचित हुए थे। जिसके चलते उन्हें एक सीट खाली करनी पड़ी। उन्होंने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया। जिसके चलते 13 नवंबर को वायनाड सीट पर लोकसभा उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने नाव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है।

वायनाड सीट के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। बता दें कि, 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद वह दोनों ही सीटों से चुनाव जीत गए। हालांकि, बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को वायनाड से टिकट दिया।

कौन हैं नव्या हरिदास?

नव्या हरिदास की ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार, वह कोझिकोड निगम में पार्षद हैं। साथ ही, वह मौजूदा समय में बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। इसके अलावा वह मैकेनिल इंजीनियर हैं। जिन्होंने 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, उन पर किसी भी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

नव्या अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रही है। बीजेपी ने उन्हें पहली बार सांसद के लिए टिकट दिया है। वायनाड सीट पर उनके बीजेपी जोरों-शोरों से तैयारी करने में लगी हुई है।

Created On :   22 Oct 2024 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story