Guru Pushya Yog 2024: दीपावली से पहले का सबसे बड़ा शुभ मुहूर्त, सिर्फ खरीददारी ही नहीं दान का भी है विशेष महत्व

  • सबसे बड़ा और शुभ मुहूर्त 24 को
  • पुष्य नक्षत्र में खरीददारी होगी शुभ
  • खरीदी गई वस्तुएं लाती हैं बरकत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 12:29 GMT

डिजिलट डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या खरीददारी में मुहूर्त और शुभ योग का बड़ा ही महत्व माना जाता है। फिलहाल, दीपावली का पर्व आने वाला है और इससे पहले सबसे बड़ा और शुभ मुहूर्त कार्तिक के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर बनने जा रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं रोशनी के पर्व से पहले बनने वाले पुष्य नक्षत्र की, जिसे सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, पुष्य नक्षत्र में किया गया कोई भी कार्य बेहद शुभ माना जाता है। वहीं पुष्य नक्षत्र यदि गुरुवार को आता है तो इसे गुरु पुष्य योग के नाम से जाना जाता है।

गुरु पुष्य योग इस बार 24 अक्टूबर को बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि, जब आप इस नक्षत्र में आप कोई शुभ कार्य करते हैं या किसी चीज की खरीददारी करते हैं तो यह बेहद शुभ होती है और आपको बरकत देती है। इस योग में आप किन चीजों की खरीददारी कर सकते हैं और किन चीजों का दान? आइए जानते हैं...

पुष्य नक्षत्र कब से कब तक

पुष्य नक्षत्र आरंभ: 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार की सुबह 11 बजकर 45 मिनट से

पुष्य नक्षत्र समापन: 25 अक्टूबर, 2024 शक्रवार की दोपहर करीब 12 बजकर 31 मिनट तक

इन चीजों की कर सकते हैं खरीददारी

दीपावली से पहले बनने वाले पुष्य योग में ज्वेलरी, प्रॉपर्टी, घर और वाहनों से लेकर इलेक्ट्रिक सामानों की खरीददारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। आप सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम की ज्वेलरी के अलावा पतील के बर्तन खरीद सकते हैं। इसके अलावा दोपहिया-चार पहिया वाहन और इलेक्ट्राॅनिक सामान में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, मोबाइल आदि की खरीददारी कर सकते हैं। इस खास मौके पर आप घर, प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं।

इन चीजों का करें दान

- गुरु पुष्य योग में यदि आप पीले रंग की चीजों का दान करते हैं तो यह आपको शुभ फल देता है। आप पीले रंग का कोई फल या अन्य इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं का दान जरुरतमंद को कर सकते हैं।

- दीपावली पर्व से पहले आप किसी जरुरतमंद को वस्त्रों का दान कर सकते हैं। यदि आप गुरु पुष्य योग में पहले कपड़ों का दान करते हैं तो इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

- आपने कई चीजों के दान के बारे में सुना होगा, लेकिन इन सब में अन्न का दान बड़ा दान माना गया है। ऐसे में आप इस दिन अन्न का दान जरूर करें। इससे आपके घर में कभी धन- धान्य की कमी नहीं रहती।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News