अजब गजब: बच्चों की देखभाल हो या ना हो लेकिन गायों को कुछ नहीं होना चाहिए, जानिए ऐसी जनजाति के बारे में जिसके लिए गाय ही है सब कुछ

बच्चों की देखभाल हो या ना हो लेकिन गायों को कुछ नहीं होना चाहिए, जानिए ऐसी जनजाति के बारे में जिसके लिए गाय ही है सब कुछ
  • सुडान की मुंदरी जनजाति गायों का रखती है देखभाल
  • गायों को बचाने के लिए जा सकती है किसी भी हद तक
  • बच्चों से ज्यादा ध्यान रखते हैं गायों का

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में बहुत सी जनजातियां हैं। इनके अलग-अलग रिवाज भी रहते हैं। दुनिया में इतनी सारी जनजातियां हैं कि कुछ के बारे में लोगों को पता है तो कुछ को जानते ही नहीं हैं। कुछ जनजातियां अपने आक्रामक रवैये के चलते लोगों को अपनी जगहों पर घुसने नहीं देते हैं तो कहीं किसी की मौत के बाद वहां के लोग डेड बॉडी खा लेते हैं। कुछ जगहों पर औरतों के लंबे होठों को सुंदर माना जाता है तो कहीं औरतों को घर से बाहर निकलने नहीं मिलता है। आज हम आपको ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो गायों पर अपना जीवन न्योछावर करते हैं। गायों की रक्षा करने के लिए ये लोग AK47 जैसी बंदूके रखते हैं। ये जनजाति अफ्रीका के सूडान में पाई जाती है। इसका नाम मुंदरी ट्राइब है।

अपनी जान पर खेलकर करते हैं गाय की रक्षा

सूडान के मुंदरी ट्राइब्स के क्षेत्र में अगर गायों को किसी भी तरीके का कोई नुकसान होता है तो ये या तो जान लेकर या जान देकर गायों को बचाते हैं। मुंदीर ट्राइब्स के लिए गाय का होना जिंदगी और गर्व की बात है। जिसके पास गाय नहीं होती है उसको मृतक की तरह समझा जाता है। यहां के लोग गायों को इतना इसलिए मानते हैं क्योंकि इनको चलता फिरता दवाखाना और पैसों का भंडार माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि यहां के लोग अपनी गायों के साथ ही सोते हैं ताकी उनकी गायों को कोई लेकर ना चला जाए या मार ना दे। इसलिए इनकी रक्षा करने के लिए ये लोग कई सारे हथियार और बंदूके रखते हैं।

शादी में भी दी जाती है गौमाता

मुंदरी जनजाति में गायों को मवेशियों का राजा कहते हैं। यहां की गाय भी सामान्य गायों से लंबी और बड़ी होती हैं। यहां के लोग शादियों में भी गाय ही दान में देते हैं। ये लोग अपने बच्चों पर भी इतना ध्यान नहीं देते हैं जितना ध्यान ये लोग गायों पर देते हैं। इन लोगों के लिए गाय ही सब होती है। सुडान में गर्मी ज्यादा होती है जिसके चलते पानी की कमी हो जाती है। लेकिन तब भी गाय को पर्याप्त पानी दिया जाता है। यहां के लोग गायों की कमी में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। यहां के लोग गाय के गोबर से लेकर गाय की मूत्र तक को बहुत शुद्ध मानते हैं। गाय इनके परिवार की मुख्य सदस्य होती हैं। साथ ही इनकी गाय भी बहुत समझदार होती हैं। अपने मालिक की आवाज सुनते ही अपने सुरक्षित होने का जवाब दे देती हैं।

Created On :   11 Oct 2024 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story