अजब गजब: तीन बार मरा और फिर हुआ जिंदा, बताई मरने के बाद की सारी कहानी, कहा- 'ऐसा नहीं होता है कुछ जैसा सोचते हैं'

तीन बार मरा और फिर हुआ जिंदा, बताई मरने के बाद की सारी कहानी, कहा- ऐसा नहीं होता है कुछ जैसा सोचते हैं
  • तीन बार मरकर जिंदा हुआ शख्स
  • मरने के बाद की बताई कहानी
  • कांच के शहर में पहुंचा था शख्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंसानों की जिंदगी जितनी रहस्यमयी है उतनी ही रहस्यमयी मरने के बाद की दुनिया भी होती है। लेकिन इसका जवाब आज तक कोई भी नहीं दे पाया है कि मरने के बाद इंसान आखिर कहां जाता है और उसका क्या होता है। मरने के बाद इंसान को कैसा महसूस होता है और उसका दिमाग क्या सोचता है। इसके बारे में कोई भी नहीं जानता है। इन सब सवालों के जवाब भी वही दे सकते हैं जो मौत को करीब से देखकर आए हों। कुछ लोग ऐसा दावा करते हैं कि वो मौत को करीब से देखकर आए हैं। ऐसे ही एक शख्स ने मरकर वापस जिंदा होने का दावा किया है और बताया है कि उस दुनिया में क्या होता है।

तीन बार मरा और फिर जिंदा हुआ आदमी

डैनियन ब्रिंक्ले के नाम के एक आदमी ने दावा किया है कि, वो तीन बार मरा और फिर जिंदा हो गया। अपने अनुभवों को दुनिया के सामने रखने के लिए उसने एक किताब भी लिखी है और बताया है कि मरने के बाद क्या देखने को मिलता है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 74 साल के डैनियल ने बताया है कि वो 3 बार मरकर जिंदा हुए हैं और अब उनको मौत से डर भी नहीं लगता है। सबसे पहले साल 1975 में उनके ऊपर एक टेलीफोन का खंभा गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। तब वे 28 मिनट के लिए मर गए थे और फिर अपने शरीर में वापस आ गए थे। दूसरी बार उनकी मौत साल 1989 में हुई, जब उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, लेकिन फिर से वो जिंदा हो गए थे। तीसरी बार उनकी मौत ब्रेन सर्जरी के समय हुई लेकिन वो फिर जिंदा हो गए थे।

मरने के बाद क्या दिखता है?

डैनियल ने इसके बारे में बताया कि पहली बार जब उनकी मौत हुई, तब वे मौत की अंधी सुरंग से निकलकर रौशन जगह पर पहुंचे थे। वहां पर उन्हें अपने जीवन की पूरी कहानी फ्लैशबैक की तरह दिखी थी। फिर एक फ्लैश के साथ वे वापस आ गए थे। वहीं, दूसरी बार मरने के बाद वे उसी कांच से शहर में पहुंचे, जिसको स्वर्ग कहा जाता है। वहां पर उन्हें फरिश्ते मिले, जिन्होंने उनको अपनी अध्यात्मिक और मानसिक ताकत का इस्तेमाल करना सिखाया था। उन्हें बताया गया कि वो लोगों की मदद इनसे किस तरह कर सकते हैं। यही वजह है कि वो लोगों को काउंसिल कर रहे हैं कि मौत उतनी डरावनी नहीं होती जितना उसको सोचा जाता है।

Created On :   9 April 2025 11:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story