अजब गजब: 'हंसी तो फंसी' वाली नाइजीरियन परंपरा, जब तक दुल्हन मुस्कुरा ना दे लड़के वाले उड़ाते रहते हैं पैसे!

हंसी तो फंसी वाली नाइजीरियन परंपरा, जब तक दुल्हन मुस्कुरा ना दे लड़के वाले उड़ाते रहते हैं पैसे!
  • दुल्हन को खुश करने के लिए दुल्हा उड़ाता है पैसे
  • दूल्हे के घरवाले भी उड़ाते हैं पैसे
  • नाइजीरिया की है ये अनोखी परंपरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट्स जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर आए दिन शादियों और उनके फंक्शंस के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कहीं कोई दुल्हन की एंट्री का वीडियो वायरल होता है तो कहीं किसी शादी में चल रहे फंक्शन का वीडियो। ऐसा ही एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इसके वायरल होने की अहम वजह वीडियो में चल रही अनोखी परंपरा है।

क्या है वायरल वीडियो की कहानी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नाइजीरिया में शादी के दौरान चल रहे एक फंक्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में दुल्हन अपने होने वाले पति के पास गंभीर चेहरा बनाकर जाती है जिसके बाद दूल्हा और लड़की वाले सभी उसे खुश करने के लिए उसपर नोटों की बारिश करना शुरू कर देते हैं। एक ओर दुल्हन के रिश्तेदार उसे जल्दी मुस्कुराने से मना करते हैं वही दूसरी ओर दूल्हा चुपके से उसे मुस्कुराने के लिए मनाने लगता है। जब दुल्हन को लगता है उसके मन मुताबिक नोटों की बारिश हो चुकी है तब जाकर वो स्माइल करती है।

दुल्हन के प्रति सम्मान और प्यार जताने का तरीका

नाइजीरिया की शादियों में होने वाली इस प्रथा को स्प्रेयिंग नायरा(नाइजीरिया की करंसी) कहा जाता है। इसमें दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दुल्हे और उसके परिवार वाले पैसे उड़ाते हैं। यह अजीब प्रथा दूल्हे की आर्थिक स्थिति और होने वाली वाइफ को खुश रखने की क्षमता को भी दर्शाता है। वहीं अड़ोसी-पड़ोसी और नाते-रिश्तेदार ये देखने के लिए उत्सुक रहते हैं कि दूल्हे ने आखिर कितने पैसे लुटाए।

क्या रही यूजर्स की प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर weddingvows.in के पेज पर पोस्ट किया गया यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ लोगों ने इसे मजेदार परंपरा बताया है तो कुछ लोगों को यह पैसे की बरबादी लगी है। हालांकि नाइजीरिया की सरकार ने साल 2007 में ही शादीयों और फंक्शन्स में नायरा यानी देश की करंसी को उड़ाना और उसे बर्बाद करना अपराध घोषित कर दिया था। इसे करते हुए पकड़े जाने पर फाइन के साथ साथ जेल भी हो सकती है।

Created On :   4 April 2025 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story