अजब गजब: चेहरे को देखकर मत बनाएं अपनी राय, मासूम दिखने वाला ये जानवर है असल में खतरनाक, शेर भी नहीं करते हैं इसका शिकार!

- शकल देखकर नहीं बनानी चाहिए राय
- पॉर्क्यूपाइंस से डरते हैं शेर भी
- पॉर्क्यूपाइन होते हैं काफी शर्मीले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'डोन्ट जज आ बुक बाय इट्स कवर' इस कहावत को तो अधिकांश लोगों ने सुना होगा। इसका मतलब होता है कि कभी भी किसी को देखकर धारणा नहीं बनानी चाहिए। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज हम एक ऐसे जानवर के बारे में बात कर रहे हैं जो देखने में तो अच्छा है लेकिन असल में इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि शेर और चीते भी इससे दूर भागते हैं। इस जीव पर हमला करने से पहले शेर भी दस बार सोचता है। इस जीव को हिंदी में कुछ लोग सेही और साही कहा जाता है और इंग्लिश में इसको पॉर्क्यूपाइन के नाम से जानते हैं। वैसे तो ये जानवर बिल्कुल आक्रामक नहीं होता है लेकिन इसके शरीर पर लगे कांटे इसे बहुत ज्यादा डेंजरस बना देते हैं।
शाकाहारी जीव होता है पॉर्क्यूपाइन
जानकारी के अनुसार, पॉर्क्यूपाइन बिल्कुल भी आक्रामक नहीं होते हैं। पॉर्क्यूपाइन का स्वभाव काफी शर्मीले किस्म का होता है। यह अकसर रात में घुमना पसंद करते हैं। यह शकाहारी होने के साथ-साथ अपने बिल में ही रहना पसंद करते हैं। ये अपने बिल से बाहर सिर्फ और सिर्फ खाने की तलाश के लिए निकलते हैं। इनकी पूंछ की जगह कांटे लगे होते हैं जो कि बहुत ज्यादा कठोर होते हैं। इसलिए अगर कोई जानवर इन पर हमला करें तो यह अपने बचाव में कांटों को खड़ा कर देते हैं, जिससे बड़े-बड़े जानवर डरते हैं।
कांटा फेकता है पॉर्क्यूपाइन?
पॉर्क्यूपाइन कांटा फेंककर हमला करते हैं यह महज एक मुंह बोली बात है। हकीकत में जब कोई जानवर जैसे बाघ या तेंदुआ इसका शिकार करने जाते हैं तो कांटों को छूने भर से ही घायल हो जाते हैं। पॉर्क्यूपाइन के कांटों पर अगर थोड़ा भी दवाब पड़ता है तो वो अपने आप ही शरीर से अलग होकर सामने वाले जानवर के घुस जाते हैं। वहीं पंजों में कांटा लगने से उनपर इतना असर पड़ता है कि उस जानवर की सीधा मौत भी हो सकती है।
Created On :   6 April 2025 11:49 PM IST